महाशिवरात्रि के बाद यूपी में मौसम लेगा यूटर्न, गरज-चमक के साथ छाएंगे काले बादल

0
महाशिवरात्रि के बाद यूपी में मौसम लेगा यूटर्न, गरज-चमक के साथ छाएंगे काले बादल


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Weather Today: यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 24 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इ…और पढ़ें

यूपी में फिर मौसम लेगा यूटर्न

हाइलाइट्स

  • 27 फरवरी से यूपी में बारिश की संभावना.
  • 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा.
  • बुलंदशहर में सबसे कम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस.

वाराणसी: यूपी में मौसम का रूख लगातार बदल रहा है. महाशिवरात्रि के महापर्व के बाद फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा. मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है. अनुमान है 27 फरवरी से फिर यूपी में काले बादल दिखाई दे सकते हैं और इन बादलों के आवाजाही के बीच बारिश भी हो सकती है. इतना ही नहीं इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

IMD के मुताबिक रविवार को यूपी में कहीं-कहीं सुबह या देर रात के समय हल्का या छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है. वहीं, 24, 25 और 26 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. उसके बाद 27 फरवरी को यूपी के पश्चिमी और 28 फरवरी को यूपी के दोनों संभाग में बारिश हो सकती है.






शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 30.5/15.1 194
आगरा 30.4/13.8 71
कानपुर  30.2/14.0 109
मेरठ  27.6/12.4 61
वाराणसी 33.0/17.2 87

(नोट – यह आंकड़ा शनिवार का है)

गिरेगा यूपी का तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 24 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके अलावा यूपी में आने वाले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान बुलंदशहर में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा नजीबाबाद में भी न्यूनतम तापमान इतना ही रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

homeuttar-pradesh

महाशिवरात्रि के बाद यूपी में मौसम लेगा यूटर्न, गरज-चमक के साथ छाएंगे काले बादल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों