रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में सूतक का प्रभाव?

0
रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में सूतक का प्रभाव?


होमताजा खबरधर्म

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में सूतक का प्रभाव?

Last Updated:

Rakshabandhan Chandra Grahar: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. ऐसे में शुक्रवार को रक्षाबंधन पड़ना धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. इसी दिन चंद्र ग्रहण की घटना भी होने जा रही है, हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

अयोध्या: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती है और भाई जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास संयोगों के बीच मनाया जाएगा. खास बात यह है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं और राखी बांधने के शुभ समय को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. ऐसे में शुक्रवार को रक्षाबंधन पड़ना धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. इसी दिन चंद्र ग्रहण की घटना भी होने जा रही है. हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

भारत में नहीं होगा सूतक का प्रभाव
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, किसी स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देने की स्थिति में वहां सामान्य तौर पर ग्रहण का सूतक मान्य नहीं माना जाता, इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का सूतक प्रभाव लागू नहीं होगा. फिर भी धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए ग्रहण का समय पूजा-पाठ और ईश्वर का स्मरण करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानता है, तो ग्रहण के दौरान अपने घर में रहकर इष्ट देवता के मंत्र का जाप कर सकता है. इस दौरान पूजा-पाठ और भगवान का ध्यान करने से मन को शांति मिलती है. पंडित कल्कि राम ने सलाह दी है कि श्रद्धालु ग्रहण काल को ध्यान, मंत्र जाप और आध्यात्मिक साधना में व्यतीत कर सकते हैं.

इतने बजे रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
राखी बांधने के समय को लेकर उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व मध्याह्न 12:31 बजे के बाद मनाना उचित रहेगा. इसके लिए भाई-बहन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान का पूजन करें और शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे. अभिजीत मुहूर्त में रक्षाबंधन मनाना विशेष शुभ माना गया है. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय बहन भाई की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सफलता की कामना करती है.

वहीं भाई बहन को हर परिस्थिति में सहयोग और सुरक्षा देने का संकल्प लेता है. यही वजह है कि यह पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार में प्रेम और रिश्तों की मजबूती का संदेश भी देता है. इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार के दिन पड़ने और उसी दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण धार्मिक दृष्टि से चर्चा में है. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ करें और राखी बांधने के समय का ध्यान रखें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *