Live : घर-दुकान और धार्मिक संस्थानों पर लगाएं तिरंगा… मौलाना की अपील
Last Updated:
UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.
यूपी न्यूज लाइव
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा. कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. घर के बाहर साइकिल चला रहे 12 वर्षीय बच्चे के ऊपर कार चढ़ गई. वहीं, प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आपूर्ति विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा की पीटकर हत्या कर दी गई. स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहारनपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है. यहां स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया. ऐसी ही खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
साइकिल चला रहे 12 साल के बच्चे पर चढ़ी कार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. घर के बाहर साइकिल चला रहे 12 वर्षीय बच्चे के ऊपर कार चढ़ गई. हादसे में कार का अगला पहिया बच्चे के सीने के ऊपर से गुजर गया, जबकि साइकिल कार में फंसने से पिछला पहिया बच्चे के ऊपर आने से बच गया. कार करीब 10 मीटर तक बच्चे को घसीटती रही. हादसे के बाद कार सवार युवक बच्चे को निकालकर मौके से फरार हो गया. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की पीट-पीटकर हत्या
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आपूर्ति विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा की पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि लक्ष्मणपुर ब्लॉक के पास कुछ लोगों ने बाइक से घर लौट रहे मोनू को घेरकर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया. घायल मोनू को ग्रामीण मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी. सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
मौलाना शहाबुद्दीन की मुसलमानों से अपील, बोले- घर-दुकान और धार्मिक संस्थानों पर लगाएं तिरंगा
बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले मुसलमानों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि देश में जश्न-ए-आजादी मनाने पर उन्हें फख्र है. मौलाना ने मुसलमानों से अपने घर, दुकान और धार्मिक संस्थानों पर तिरंगा लगाने और शानदार तरीके से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की. उन्होंने देश की आजादी के जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया.