नेताओं के दावे फेल; शास्त्रीपुरम में पार्क बना तबेला, जनता पूछे कब सुधरेगा?
Last Updated:
Agra News: ताजनगरी के शास्त्रीपुरम स्थित सेक्टर सी-2 का पार्क इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रहा है. जिस पार्क में कभी बच्चों की किलकारियां और बुजुर्गों की चहलकदमी गूंजती थी, वह आज घनी खरपतवार और गंदगी के कारण किसी वीरान ‘जंगल’ में तब्दील हो चुका है. पार्क में बढ़ते सांप-बिच्छू के खतरे और आवारा मवेशियों के जमावड़े के चलते स्थानीय निवासियों में भारी रोष है.
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम के सी-2 क्षेत्र का पार्क इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है. देखरेख के अभाव में पार्क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यह अब पार्क कम और जंगल ज्यादा नजर आता है. जगह-जगह बड़ी-बड़ी खरपतवार और घास उग आई है, जबकि गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पार्क में घास इतनी बढ़ गई है कि कई बार सांप और बिच्छू तक निकल आते हैं. ऐसे में बच्चों ने पार्क में खेलना भी बंद कर दिया है.
नियमित सफाई और रखरखाव की उठी मांग
लोगों ने कहा कि यह पार्क कभी क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए समय बिताने और टहलने का प्रमुख स्थान था, लेकिन लंबे समय से सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पार्क की नियमित सफाई, घास की कटाई और गंदगी हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि जल्द सुधार होने से पार्क फिर से उपयोगी और सुरक्षित बन सकता है.
स्थानीय निवासियों में डर का माहौल
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित सेक्टर-2 का क्षेत्रीय पार्क इन दिनों बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है. यहां की निवासी समृद्धि ने बताया कि पार्क इतना गंदा हो चुका है कि लोगों ने यहां आना लगभग बंद कर दिया है. पूरे पार्क में जंगली घास और बड़ी-बड़ी खरपतवार उग आई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. समृद्धि ने कहा कि पार्क में कई बार सांप निकल चुके हैं, जिसके चलते बच्चों को यहां आने में डर लगता है.
चारदीवारी न होने से आवारा पशुओं का आतंक
उन्होंने बताया कि पार्क की चारदीवारी नहीं होने के कारण आवारा पशु भी अंदर आ जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की नियमित सफाई और घास की कटाई के साथ चारदीवारी भी कराई जाए. लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग जल्द इस ओर ध्यान दे, ताकि पार्क की स्थिति सुधर सके और बच्चे दोबारा यहां सुरक्षित तरीके से खेल सकें.
पौधरोपण भी हो रहा बेकार, बदबू से लोग त्रस्त
आगरा के शास्त्रीपुरम सेक्टर-2 स्थित पार्क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं. यहां की निवासी प्रीति बघेल ने बताया कि यह पार्क उनके घर के सामने है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब बनी हुई है. पार्क में चारदीवारी नहीं होने के कारण आए दिन आवारा गाय-भैंस और अन्य पशु अंदर घुस जाते हैं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार पार्क को सुंदर बनाने के लिए फूलों और सजावटी पौधे लगाने की कोशिश की, लेकिन आवारा पशु उन्हें खराब कर देते हैं.
पार्क में फैली गंदगी और कचरे के कारण आसपास बदबू भी बनी रहती है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. प्रीति ने जिम्मेदार विभाग से पार्क की नियमित सफाई कराने और चारदीवारी बनाने और पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि पार्क दोबारा सुंदर और आकर्षक बन सके.
About the Author
Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें