मेष राशि को आज करनी होगी खुलकर बात, वरना आफत आनी तय, जानिए पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 August 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ अंक एक और भाग्यांक नौ होगा. कामकाज में सुधार की उम्मीद है. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. रुका हुआ धन मिल सकता है. शुभ मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:51 तक रहेगा. अशुभ समय 5:21 से लेकर शाम 7:00 बजे तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज भावनाओं से ज्यादा तर्क आधारित निर्णय लें. व्यापार में पुराने संपर्क से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम संबंधों में समझ और निकटता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. छोटी-छोटी बातों पर खुलकर बात करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा. कामकाज में सुधार की उम्मीद है. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम प्रभावित करते हुए नजर आएंगे. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र हस्त है. करण विष्टि और बव है. पक्ष शुक्ल है. योग साध्य है. आज सूर्योदय 5:50 पर और सूर्यास्त 7:47 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:51 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 5:21 से लेकर शाम के 7:00 बजे तक होगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें. आज दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.
मेहनत का मिलेगा नतीजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि नौकरी और करियर में काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का परिणाम मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं. व्यापार में पुराने संपर्क से लाभ संभव है. किसी महत्वपूर्ण समझौते में जल्दबाजी न करें. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. रुके हुए धन की प्राप्ति के प्रयास में सफलता हो सकती है. घर या अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च हो सकता है. जोखिमपूर्ण निवेश से बचें.
कैसी रहेगी लव लाइफ
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, प्रेम संबंधों में समझ और निकटता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने के बजाय खुलकर बातचीत करें. अविवाहित लोगों के लिए नया परिचय शुभ हो सकता है. परिवार में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. घर की व्यवस्था, संपत्ति और किसी पारिवारिक निर्णय पर चर्चा हो सकती है. बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन, तनाव और थकान पर ध्यान देना होगा. हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और थोड़ी सी सैर आपके लिए लाभदायक रहेगी.
सूर्यदेव को अर्पित करें जल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज भाग्य 85 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 1 और 5, भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और हरा होगा. शुभ दिशा पूर्व दिशा होगा. आज रविवार होने के नाते भगवान सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करें. गणेश जी का पूजन और दूर्वा अर्पित करने से आपका पूरा दिन शुभ रहेगा. आपका दिन अच्छा जाएगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें