आगे-आगे दूल्हन और पीछे चल रही थी 12 जेसीबी बुलडोजर, झांसी पुलिस ने ‘निकाल दी हवा’

0
आगे-आगे दूल्हन और पीछे चल रही थी 12 जेसीबी बुलडोजर, झांसी पुलिस ने ‘निकाल दी हवा’


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Jhansi news today in hindi: वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दिया. लोग…

X

झांसी पुलिस ने बजा दी बैंड 

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के एक बारात की वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी. वीडियो में देखा जा सकता था कि किस तरह नियमों को ताक पर रखकर लोग जश्न मनाने में जुटे थे. दुल्हन को लेकर लौट रही बारात के पीछे 12 से अधिक जेसीबी चल रही थी. बाराती इन जेसीबी पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे. हाइवे पर दर्जनों बुलडोजर ओर तेज आवाज में बज रहे डीजे से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

बारात जाने वाली 3 जेसीबी सीज
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दिया. लोग कार्रवाई की मांग करने लगे. दर्जनों जेसीबी के साथ दुल्हन की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुलडोजर वालों की पुलिस ने हवा निकाल कर रख दी है. झांसी पुलिस ने 3 जेसीबी सीज कर दिया है और अन्य को खोजने का काम जारी है.

थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल के बाद तीन जेसीबी मशीन जब्त की गई. उनके पास दस्तावेज नहीं होने पर उन्हें सीज कर दिया गया है. उन्होंने बताया बाकी अन्य की तलाश जारी है. दस्तावेज चेक किए जाएंगे. दस्तावेज नहीं होने पर उन्हें भी सीज किया जाएगा.

भौकाल की निकाल दी हवा

गौरतलब है कि रक्सा थाना क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर के पास निवासी ठेकेदार मुन्नी लाल के पुत्र राहुल का विवाह खोड़न निवासी आजाद यादव की पुत्री के साथ बीते दिनों शिवपुरी रोड स्थित पहुंज नदी के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी से संपन्न हुआ था. विवाह संपन्न के बाद शनिवार की सुबह विदाई रस्म शुरू हुई तो दुल्हा पक्ष ने कुछ अलग करने ओर चर्चाओं में रहने के साथ भौकाल बनाने के लिए 12 से अधिक जेसीबी मशीन बुलडोजर मंगवाए और उन्हीं से दुल्हा दुल्हन की विदाई कराई. अब इन बारातियों की पुलिस ने ही बैंड बजा दी है.

homeuttar-pradesh

आगे दूल्हन और पीछे 12 जेसीबी बुलडोजर, झांसी पुलिस ने ‘निकाली हवा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *