अपनी अनोखी खेती के लिए फेमस है किसान रामप्रवेश मौर्या! रंगबिरंगे फल और सब्जियो
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
बहराइच के किसान रामप्रवेश मौर्या हरी साग-सब्जी, फल और फूलों की यूनिक खेती करते हैं. वे सालाना दो से ढाई लाख रुपये कमाते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं. उनका यूट्यूब चैनल भी है.
प्रसिद्ध किसान रामप्रवेश मौर्य!
हाइलाइट्स
- रामप्रवेश मौर्या ने अनोखी सब्जियों की खेती से नाम कमाया.
- खेती से सालाना दो से ढाई लाख रुपये कमाते हैं.
- उनका यूट्यूब चैनल किसानों को खेती की जानकारी देता है.
बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के मिहीपुरवा क्षेत्र के किसान रामप्रवेश मौर्या एक बुजुर्ग किसान हैं, जो मुख्य रूप से हरी साग-सब्जी, फल और फूलों की खेती करते हैं. उनकी खासियत यह है कि वह जो भी साग-सब्जी और फूल-पौधे उगाते हैं, वे सभी यूनिक और अनोखे होते हैं. इनकी खेती में पीली गोभी, हरी गोभी और बैगनी गोभी जैसी विशेष किस्में शामिल हैं, साथ ही वे कुछ तरह के आम भी उगाते हैं.
खेती से पूरे हुए सपने
रामप्रवेश मौर्या बहराइच जिले के फेमस किसान है और कृषि के जरिए वे प्रतिवर्ष दो से ढाई लाख रुपये का मुनाफा आराम से कमा लेते हैं. इसके अलावा, कृषि के बदौलत ही वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे रहे हैं. उनके एक बच्चे ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की है, जबकि दूसरा बच्चा लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है. रामप्रवेश मौर्या के अजब-गजब खेती में पीली गोभी, बैगनी गोभी, गोल हरी मिर्च, भरवा मिर्च, लाल आम समेत कई प्रकार की सब्जियां और फल शामिल हैं. इसके साथ ही वह बड़े पैमाने पर पौधों की नर्सरी भी करते हैं, जिनकी सप्लाई दूर-दराज तक होती है.
100 ग्राम प्याज के बीज से बदली किसान की जिंदगी
किसान रामप्रवेश मौर्या ने बताया कि वर्ष 2020 में एक कृषि अधिकारी ने उन्हें 100 ग्राम प्याज के बीज दिए थे, जिन्हें उन्होंने उगाया और इसी से उनकी खेती की अच्छी शुरुआत हुई. इसके बाद, उन्होंने प्याज की खेती की और इससे उन्हें बेहद फायदा हुआ. धीरे-धीरे उन्होंने पौधों की नर्सरी डालनी शुरू की और आज वह एक सफल किसान बन चुके हैं. उनका नाम बहराइच जिले से लेकर कई अन्य जिलों तक फेमस हो चुका है. रामप्रवेश मौर्या ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिसके जरिए वह अन्य किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी और सुझाव देते हैं.
Bahraich,Uttar Pradesh
February 24, 2025, 23:02 IST