प्यार पाने पाकिस्तान पहुंचा था अलीगढ़ का बादल, पिता को है ये उम्मीद

0
प्यार पाने पाकिस्तान पहुंचा था अलीगढ़ का बादल, पिता को है ये उम्मीद


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Aligarh news today in hindi: बादल बाबू अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव का रहने वाला है. कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी पाकिस्तान में रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई.

X

मुझे नहीं पता वीजा क्या होता है,अलीगढ़ का बादल कोर्ट में बोला

अलीगढ़: पाकिस्तान की कोर्ट में जज से अलीगढ़ के बादल ने कहा, “जज साहब मैं अपने प्रेम को पाने के लिए पाकिस्तान तक चला आया. दोनों देशों के बीच में वीजा लगता है मुझे इसकी जानकारी नहीं थी. मैं बस से अमृतसर तक पहुंचा और  इसके बाद चुपके से पाकिस्तान में घुस गया. साहब मुझे जमानत दी जाए.” दरअसल, अलीगढ़ का रहने वाला बादल बिना पासपोर्ट के सरहद पार कर अपनी प्रेमिका से मिलने पाकिस्तान पहुंच गया था. पाकिस्तान कोर्ट में उसकी जमानत पर सुनवाई हुई. उसके वकील ने कई तर्क रखे. हालांकि, तमाम सवाल-जवाब के बाद पाकिस्तान की कराची कोर्ट ने बादल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अब मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी.

यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि बादल बाबू अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव का रहने वाला है. कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी पाकिस्तान में रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और दोनों में नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत प्यार में बदल गई. प्यार परवान चढ़ा तो वह घरवालों को बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गया. वहां युवती ने उससे निकाह करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह वहीं काम करने लगा. पुलिस को संदेह हुआ तो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने के जुर्म में उसे अरेस्ट कर लिया.

पाकिस्तानी कोर्ट ने अलीगढ़ के बादल को भेजा जेल
पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन में 27 दिसंबर को बादल को गिरफ्तार किया गया. बादल ने बिना किसी वैध दस्तावेज या वीजा के सरहद पार किया था. उसके खिलाफ पाकिस्तान विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 13 और 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वह अभी जेल में बंद है. इस दौरान संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बादल बाबू को कोर्ट में पेश करके रिमांड में लिया था और उससे पूछताछ की थी.

जानकारी देते हुए बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित के माध्यम से पाकिस्तान में वकील से बातचीत की थी जो उनके बेटे के केस को देख रहे हैं. उन्होंने अभी तक उनसे कोई फीस भी नहीं ली है. फोन के जरिए ही लगातार उनसे बात हो रही है. बादल के पिता ने बताया कि वकील ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके बेटे को जल्दी ही जमानत मिल जाएगी. 21 फरवरी को सुनवाई हुई थी. अब 10 मार्च को दोबारा सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि वकील ने बताया कि पाकिस्तानी पुलिस ने बादल के मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है.

“जल्द वापस आएगा बेटा”
बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि अपने बेटे के लिए उन्होंने डीएम और एसएसपी से लेकर दिल्ली तक में अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई, लेकिन उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली. पाकिस्तान में वकील भी उन्होंने अपने एक परिचित के जरिए से ही किया है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका बेटा जल्दी ही घर वापस आ जाएगा. परिवार बादल का इंतज़ार कर रहा है.

homeuttar-pradesh

प्यार पाने पाकिस्तान पहुंचा था अलीगढ़ का बादल, पिता को है ये उम्मीद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *