राम नगरी में हर-हर महादेव….अयोध्या में महाशिवरात्रि की धूम, नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0
राम नगरी में हर-हर महादेव….अयोध्या में महाशिवरात्रि की धूम, नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब


Last Updated:

महाशिवरात्रि पर अयोध्या में नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. सरयू घाटों पर जल पुलिस और एसडीआरएफ तैनात.

X

 शिव भक्त 

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
  • नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना जारी.
  • सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, प्रशासन की सराहना.

अयोध्या: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. महाकुंभ में अंतिम शाही स्नान के चलते वहां से भी आस्था की लहर अयोध्या तक महसूस की जा रही है. सिर्फ अयोध्या ही नहीं, आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे हैं.

सुबह से ही सरयू में स्नान, दान और अभिषेक का सिलसिला जारी है. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और भीड़ प्रबंधन के लिए पूरे इलाके को जोन और सेक्टर में बांटकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है.

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि नागेश्वर नाथ मंदिर और मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. मंदिर में दर्शन के लिए अलग मार्ग तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके. सरयू घाटों पर जल पुलिस, बाढ़ राहत दल और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है, जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता
रात 2:00 बजे से ही शिवभक्त सरयू में स्नान कर नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे. भोर होते ही मंदिर का गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया और दर्शन-पूजन का क्रम लगातार जारी है.

महाशिवरात्रि का दिन बेहद शुभ
घाट पुरोहित ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन बेहद शुभ होता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजन और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

श्रद्धालुओं ने अयोध्या में की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया. महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर अयोध्या का हर मंदिर और घाट शिवभक्तों के जयकारों से गूंज उठा है.

homeuttar-pradesh

.अयोध्या में महाशिवरात्रि की धूम, नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *