यूपी का ये शख्स झारखंड-बिहार जाकर करता है ऐसा काम…लाखों में होती है कमाई, खुद बता दिए सारे राज

0
यूपी का ये शख्स झारखंड-बिहार जाकर करता है ऐसा काम…लाखों में होती है कमाई, खुद बता दिए सारे राज


Last Updated:

Easy Business Idea: मोहम्मद रमजान ने सुल्तानपुर में ढोल बनाने का पारंपरिक काम शुरू किया और अब लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. जानिए उनकी सफलता की कहानी.

X

बिजनेस आइडिया

हाइलाइट्स

  • रमजान ढोल बनाने का पारंपरिक काम करते हैं.
  • रमजान झारखंड और बिहार में ढोल बेचते हैं.
  • ढोल बनाने में आम, शीशम, महुआ लकड़ी का उपयोग होता है.

Easy Business Idea: मिलिए सुल्तानपुर के रहने वाले मोहम्मद रमजान से. उन्होंने नौकरी का चक्कर छोड़ा. खुद का काम शुरू किया. अब लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी ढोल सप्लाई कर रहे हैं. इस काम से उनको अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान रमजान ने बताया कि वह ढोल बनाने का काम स्वयं नहीं शुरू किए थे. बल्कि उनका पारिवारिक और पारंपरिक काम रहा है. यह कला उन्होंने अपने पूर्वजों से सीखी और इसी का इस्तेमाल करते हुए आज वे कई तरह की ढोल बनाने में निपुण हैं.

किन लकड़ियों से बनता है ढोल
रमजान ने बताया कि ढोल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की लकड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए वे आम, शीशम महुआ आदि लकड़ी का प्रयोग करते हैं. इसके अलावा लगने वाले अन्य कच्चे माल को वे कानपुर और बाराबंकी की चुनिंदा बाजार से खरीदते हैं. उन्होंने बताया कि एक ढोल को बनाने में लगभग 400 से लेकर 500 रुपए तक की लागत आती है. अगर मुनाफे की बात की जाए तो प्रति ढोल 100 से डेढ़ सौ रुपए मुनाफा होता है. रमजान झारखंड और बिहार तक ढोल बेचने जाते हैं.

परिवार का रहता है सहयोग 
रमजान मूल रूप से बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. लेकिन वह पिछले कई वर्षों से सुल्तानपुर में रहकर ढोल बनाने का कार्य कर रहे हैं. उनके इस काम में उनके परिवार के लोग भी सहयोग करते हैं. हालांकि ढोल इत्यादि वाद्य यंत्रों की अधिक बिक्री न होने के कारण उनके इस व्यापार में उतना मुनाफा नहीं हो पता जितना आज की महंगाई की मांग है.

इसे भी पढ़ें – Success Story: B.Ed पास महिला ने नहीं की नौकरी…शुरू किया खुद का बिजनेस, अब घर बैठे करती हैं ताबड़तोड़ कमाई

लाखों की कमाई
रमजान ने बताया कि लाखों का मुनाफा कमाने के लिए ढोल का बिजनेस करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस आइडिया से कई लोग लाखों में मुनाफा पा रहे हैं.

homeuttar-pradesh

यूपी का ये शख्स झारखंड-बिहार जाकर करता है ऐसा काम…लाखों में होती है कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *