पान की खेती करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा तगड़ा मुनाफा

0
पान की खेती करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा तगड़ा मुनाफा


Last Updated:

भारत में लोग पान खाना काफी पसंद करते हैं. वहीं मार्केट में भी पान की कई वैरायटी मौजूद हैं जिन्हें पान के शौकीन बेहद चाव से खाते हैं.

X

पान कि खेती 

हाइलाइट्स

  • पान की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
  • सरकार पान की खेती पर 50% अनुदान देती है.
  • पान की खेती का सही समय फरवरी से अप्रैल तक है.

अमेठी: गेहूं-धान के साथ-साथ किसान ऑर्गेनिक खेती में पान की भी खेती कर सकते हैं. पान की खेती अगर ऑर्गेनिक तरीके से की जाए, तो किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. पान की खेती में किसानों को लाखों रुपए का फायदा होगा और सरकार की तरफ से भी किसानों को लागत का अनुदान भी दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्या ना हो और खेती किसानी में भी आसानी हो.

इस विधि से करें पान की खेती

पान की खेती का सही समय फरवरी माह से लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक होता है. इस समय किसान  भाई पान की खेती आसानी से कर सकते हैं. पान की खेती में सबसे पहले भीट का होना आवश्यक है. भीट का मतलब ऊंचाई की जमीन, जहां पर पानी का जमाव ना  हो और पानी आसानी से निकल सके. उस स्थान पर पान की खेती आप कर सकते हैं. पान की खेती के लिए जिस जमीन पर आप खेती कर रहे हैं उस जमीन की गहरी जुताई कर भूमि को खुला छोड़ देना चाहिए. इसके बाद उसकी दो उथली जुताई करनी चाहिए.

फिर बांस की फट्टी के जरिए मचान का निर्माण कर लें. खाद की बात करें तो एक एकड़ जमीन पर 50 किलो से अधिक गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए. पान की प्रजातियां में मगही, सांची, देशावरी, कपूरी और मीठी पत्ती काफी मशहूर हैं. इनसे आप मुनाफा कमा सकते हैं.

मिलता है अनुदान

निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि उद्यान विभाग से पान की खेती के लिए अनुदान भी दिया जाता है. पान की खेती में यदि आप 1 लाख रुपए  की लागत लगते हैं, तो आपको 50 प्रतिशत  का अनुदान दिया जाता है. इस अनुदान का लाभ लेने के लिए आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ उद्यान कार्यालय जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

homeagriculture

पान की खेती करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा तगड़ा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *