एसी कोच में सो रहा था पुलिसवाला, आ गया टीटी, बोला- टिकट दिखाओ, कहा- वो तो नहीं है
Last Updated:
वीडियो में पुलिसकर्मी बिना टिकट एसी कोच में यात्रा करता नजर आ रहा है. तभी टिकट चेक करते हुए टीटी पुलिस वाले के पास आता है और टिकट दिखाने को कहता है. इसपर पुलिसवाला कहता है कि उसके पास टिकट नहीं.
टीटीई का वीडियो हो गया वायरल.
लखनऊः बिना टिकट यात्रा करने पर एक रेलवे टिकट चेकर द्वारा पुलिसकर्मी से भिड़ने का वीडियो ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रेडिट पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करने पर टीटीई एक पुलिसकर्मी से भिड़ता हुआ.” इस वीडियो में टीटीई बहुत ही मजबूती से बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिस वाले का सामना करता है और उसको वापस भेज देता है. इस वायरल वीडियो को लेकर लोग टीटीई की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में पुलिसकर्मी बिना टिकट एसी कोच में यात्रा करता नजर आ रहा है. तभी टिकट चेक करते हुए टीटी पुलिस वाले के पास आता है और टिकट दिखाने को कहता है. इसपर पुलिसवाला कहता है कि उसके पास टिकट नहीं है तो टीटीई ने उसका विरोध किया और कहा कि आपने तो जनरल का भी टिकट नहीं ले रखा है, एसी कोच की तो बात छोड़ दीजिए. फिर टीटीई पुलिसवाले से कहता है, ‘जनरल का टिकट नहीं है, एसी में आकर लेट रहे हो (आपको लगता है कि एक टीटीई एक वर्दीधारी अधिकारी का टिकट देखने के लिए नहीं कह सकता? आपके पास सामान्य कोच का टिकट भी नहीं है, लेकिन आप आ रहे हैं और एसी कोच में सो रहे हैं.’
इसके अलावा टीटीई ने पुलिसवाले की जमकर क्लास लगाई और कहा कि पुलिसवालों को लगता है कि खाली सीट वर्दी वालों के लिए आरक्षित है. टीटीई कहता है, ‘घर का राज चल रहा है कहीं भी जाओ, कुछ भी करो. जो खाली है वो वर्दीवालों की सीट है क्या? खड़े हो यहां से, निकलो. जनरल में दिखाई देना स्लीपर में नहीं.’ इसके बाद पुलिसवाला अपना सामान उठाता है और चल देता है. वहीं लोगों ने इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट किया और टीटीई की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि टीटीई ने अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाई है.
February 27, 2025, 07:52 IST