सुल्तानपुर शहर में बैटमैन ने फैलाई दहशत, जानिए क्या है ये अजीब मामला

0
सुल्तानपुर शहर में बैटमैन ने फैलाई दहशत, जानिए क्या है ये अजीब मामला


Last Updated:

पोस्टर के लगने के बाद दहशत में आए इलाके के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले पर एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोई ग्रुप है जो इस तरह के पोस्टर लगाकर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रह…और पढ़ें

X

सुलतानपुर में लगाया गया रहस्यमयी पोस्टर 

हाइलाइट्स

  • सुल्तानपुर में बैटमैन पोस्टर से दहशत फैली.
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
  • पोस्टर लगाने वाले युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिला.

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शहर के कुछ मोहल्ले में रहने वाले लोगों के घरों पर एक बैटमैन बने रहस्यमई पोस्टर लगाए गए हैं. ये पोस्टर रात के अंधेरे में लगाए गए हैं. पोस्टर लगाने वाले युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है. पोस्टर लगने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इतना ही घर के बच्चों को भी बाहर नहीं निकलने दे रहे, तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

अंग्रेजी में छपा है पोस्टर 

सुल्तानपुर के कुछ मोहल्ले में लगाए गए ये रहस्यमई पोस्ट अंग्रेजी भाषा में छपे हुए हैं जिसमें अंग्रेजी में लिखा है -\”I’m Sorry to The one Who Always Laugh and Smile, I Never Meant to hurt you, But I Know I Did. For That, I am Truly Sorry, Just Want you to know that I am Really Ashamed and Sorry” From BATMAN

अगर इसका हिंदी में अनुवाद करें तो इसका अर्थ होगा

“मैं हमेशा हंसने और मुस्कुराने वालों से माफी चाहता हूं, मेरा कभी भी आपको दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था, लेकिन मुझे पता है कि मैंने ऐसा किया है. इसके लिए, मैं सच में माफी चाहता हूं, बस आपको यह बताना चाहता हूं कि मैं वाकई शर्मिंदा हूं और मुझे खेद है”

प्रशासन हुआ अलर्ट 

पोस्टर के लगने के बाद, दहशत में आए इलाके के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले पर एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि “कोई ग्रुप है जो इस तरह के पोस्टर लगाकर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे, हम उनकी कमर तोड़ के रख देंगे” ये पोस्टर अंग्रेजी में छपा है और बैटमैन की तरफ से लगाया गया है.

दहशत में हैं स्थानीय लोग 

पंजाबी कॉलोनी और चोपड़ा गली में लगाए गए इस तरह के रहस्यमई पोस्ट से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग डरे और सहमे हुए हैं. पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले तेजिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि इस पोस्ट से मोहल्ले के लोगों में दहशत और डर का माहौल है.

homeuttar-pradesh

सुल्तानपुर शहर में बैटमैन ने फैलाई दहशत, जानिए क्या है ये अजीब मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *