अयोध्या में बनने जा रही वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट

0
अयोध्या में बनने जा रही वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट


Last Updated:

Ayodhya News: वेदिक वेलनेस सिटी राम मंदिर से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर एक प्रमुख स्थान पर स्थापित की जाएगी. साथ ही 17 एकड़ में पार्किंग भी बनाई जाएगी. वेलनेस सिटी जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी.

अयोध्या में तैयार होगी वेलनेस सिटी.

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में बनेगी वेदिक वेलनेस सिटी, राम मंदिर से 3 किमी दूर.
  • वेलनेस सिटी में योग, ध्यान, आयुष गतिविधियाँ होंगी.
  • शराब और मांसाहारी भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध होगा.

अयोध्याः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में ध्यान और योग के लिए एक वेदिक वेलनेस सिटी तैयार करने वाली है. यह वेलनेस सिटी राम मंदिर के पास बनेगी. यह प्रस्तावित वेदिक वेलनेस सिटी अयोध्या के मंजा कला इलाके में मंदिर से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर होगी और 25.82 एकड़ में होगी, जिसमें कुल सात ब्लॉक होंगे. सरकारी दस्तावेज के मुताबिक इस वेलनेस सिटी में व्यापक सुविधाएं भी शामिल होंगी.

वेलनेस सिटी में होंगी तकनीकी सुविधाएं
डॉक्यूमेंट में बताया गया है, ‘अयोध्या में वेदिक वेलनेस सिटी का कॉन्सेप्ट स्वास्थ्य और वेलनेस रिट्रीट की बढ़ती वैश्विक मांग के हिसाब से है. मॉडर्न लाइफस्टाइल, बढ़ते स्ट्रेस लेवल ने ऐसे वेलनेस सेंटर की डिमांड बढ़ा दी है, जो फिजिकली, मेंटली और इमोशनली पुनरुत्थान को बढ़ावा देते हैं. पारंपरिक भारतीय वेलनेस प्रथाओं को आधुनिक तकनीकों के साथ मिलाकर, यह केंद्र विश्राम, पुनरुत्थान और आत्म-देखभाल के लिए एक आश्रय स्थल के रूप में तैयार होगा.’

शराब और नॉन वेज फूड होगा बैन
इस वेदिक वेलनेस सिटी में खुली जगह और लॉन, “सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त वेलनेस प्रथाएं” जैसे योग और मेडिटेशन हॉल, आयुष संबंधित गतिविधियाँ, और थेरेपी और नेचुरल ट्रीटमेंट कक्ष होंगे. यहां पूर्ण शराबबंदी होगी, जिसका मतलब है कि शराब या मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं होगा. दस्तावेज में कहा गया है, “अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावना के विपरीत कोई भी सेवा या उत्पाद की अनुमति नहीं दी जाएगी,”

वेलनस एक्टिविटी होंगी
सरकार एक निजी पार्टी के साथ समझौता करेगी ताकि वेदिक वेलनेस सिटी को 10 साल के लिए पट्टे पर स्थापित और संचालित किया जा सके. यह सभी टेंपररी टेंट हाउस और वेलनेस गतिविधियां होंगी. अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली तो है ही. साथ ही यह शहर सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक तौर पर भी महत्वपूर्ण है. वैसे तो पहले भी दूसरी जगहों से लोग अयोध्या घूमने आते थे. लेकिन राम मंदिर बनने के बाद से यहां लाखों की संख्या में तीर्थयात्री, आध्यात्मिक साधक और पर्यटक पहुंच रहे हैं.

राम मंदिर से केवल 3 किलोमीटर होगा दूर
वेदिक वेलनेस सिटी राम मंदिर से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर एक प्रमुख स्थान पर स्थापित की जाएगी. साथ ही 17 एकड़ में पार्किंग भी बनाई जाएगी. वेलनेस सिटी जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी. यह पंच कोशी और चौदह कोशी परिक्रमा मार्ग के जंक्शन पर स्थित होगी, जिससे यह धार्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी. यह आगामी मंदिर संग्रहालय के निकट भी होगी, जो पर्यटकों और भक्तों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करेगा और अयोध्या की इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क और गोल्फ कार्ट से अच्छी तरह से जुड़ी होगी, जिससे स्थायी और कुशल परिवहन सुनिश्चित होगा, यूपी सरकार के दस्तावेज में कहा गया है.

homeuttar-pradesh

अयोध्या में वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *