महाकुंभ के दौरान किनते लोगों ने किए राम मंदिर में दर्शन… AI कैमरे ने की गिनती
Last Updated:
Ram Mandir News : प्रयाग महाकुंभ की शुरुआत के बाद अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा था. आंकड़ों के अनुसार करीब 8 से 10 लाख लोग हर रोज अयोध्या पहुंच रहे थे. महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में कितने लोगों ने दर्शन …और पढ़ें
राम मंदिर
हाइलाइट्स
- महाकुंभ में 1.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए.
- एआई कैमरे और डीएफएमडी तकनीकी से भक्तों की गिनती की गई.
- प्रतिदिन 4-5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए.
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में महाकुंभ से पलट प्रवाह के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार पहुंच रहा है. महाकुंभ का समापन कल महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के साथ हो चुका है. लेकिन महाशिवरात्रि के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है.आज भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 14 जनवरी से 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक रामलला के दरबार में 1.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया है. राम मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि डीएफएमडी तकनीकी और एआई कैमरे के जरिए भक्तों की गिनती की गई. दोनों ही तकनीकी के आकलन से यह पता चला कि 1. 26 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर में काफी लंबे समय से तकनीकी के जरिए आने वाले श्रद्धालुओं की काउंटिंग की जाती है. एआई कैमरे से होकर के जो श्रद्धालु गुजरते हैं उनकी काउंटिंग की जाता है. काउंटिंग के जरिए यह देखा गया है कि 26 फरवरी यानी कि कल देर शाम तक रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगभग 1.26 करोड़ से ज्यादा है.
हर दिन 4-5 लाख लोगों ने किए दर्शन
डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ की शुरुआत के बाद अयोध्या में लगभग 8 से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आए हैं. लेकिन रामलला का दर्शन 4 से 5 लाख श्रद्धालु ही कर पा रहे थे. ऐसे में जो दर्शनार्थियों की गणना तकनीकी के सहारे की गई. जिससे यह आंकड़ा सामने आया है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 27, 2025, 20:13 IST