फिर से सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, खरीदने का अच्छा मौका, जानें ताजा रेट
Last Updated:
Varanasi Gold Price: मार्च महीने से पहले अब सोने की कीमतों में कमी आई है.लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है.वाराणसी में शुक्रवार (28 फरवरी) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में 430 रुपये प्रति 10 ग्र…और पढ़ें
सोने की कीमतों में आई कमी
हाइलाइट्स
- वाराणसी में सोने की कीमत 430 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी.
- चांदी की कीमत स्थिर, 98000 रुपये प्रति किलो रही.
- 24 कैरेट सोना 87530 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ.
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी:मार्च महीना शुरू होने वाला है. मार्च महीने की शुरुआत से पहले सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन कमी आई है. यूपी के वाराणसी में शुक्रवार (28 फरवरी) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में 430 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
28 फरवरी (शुक्रवार) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 430 रुपये टूटकर 87530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले 27 फरवरी को इसका भाव 87960 रुपये था.वहीं बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बाजार में उसकी कीमत 390 रुपये के कमी के बाद 80250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.वहीं 27 फरवरी को इसका भाव 80640 रुपये था.
ये है 18 कैरेट सोने का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो शुक्रवार को बाजार में उसकी कीमत 330 रुपये गिरकर 65660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए.24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है.इसके खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए.बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीदना चाहिए.
चांदी के भाव स्थिर
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो शुक्रवार को उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत 98000 रुपये प्रति किलो रही.इसके पहले 27 फरवरी को इसका यही भाव था.
आगे गिर सकती है कीमत
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित वर्मा ने बताया कि मार्च महीने से पहले अब सोने की कीमतों में कमी आई है. लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतें थोड़ी और लुढ़क सकती है.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 28, 2025, 08:41 IST