बंद किस्मत और तकदीर खोलने के लिए काफी है रंग, जानिए कौन सा कलर है आपके लिए लकी
Last Updated:
अगर शनि की साढ़े साती से परेशान हैं, तो सही रंगों का चुनाव आपकी तकदीर बदल सकता है. ज्योतिष के अनुसार, काले और गहरे नीले रंग से शनि शांत होता है, जबकि हल्के रंगों से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है. जानिए कौन से रंग आपक…और पढ़ें
title=शनि की साढ़े साती का असर कम करना है? सही रंग पहनें और बदलाव देखें!
/>
शनि की साढ़े साती का असर कम करना है? सही रंग पहनें और बदलाव देखें!
हाइलाइट्स
- राशि के अनुसार सही रंग पहनने से शनि शांत होता है.
- धनु राशि के लिए बैंगनी और गहरा नीला शुभ है.
- मकर राशि के लिए ग्रे, ब्लैक और डार्क ब्लू शुभ हैं.
आजकल फैशन सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और एनर्जी को रिप्रेजेंट करने का ज़रिया बन चुका है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी राशि के अनुसार पहने गए रंग और कपड़े आपकी किस्मत पर असर डाल सकते हैं? वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर राशि के लिए कुछ खास रंग और कपड़े शुभ माने जाते हैं, जो पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकते हैं.
अब सोचिए, अगर आपके कपड़े सिर्फ फैशन स्टेटमेंट ही नहीं, बल्कि आपके भाग्य को संवारने का भी जरिया बन जाएं, तो? इसी आइडिया को एक स्टार्टअप “God Life” ने एक नए एंगल से अपनाया है. लेकिन पहले जानते हैं, आपकी राशि के लिए कौन से रंग और कपड़े सही हो सकते हैं.
राशि के अनुसार कौन से रंग और कपड़े आपके लिए शुभ हैं?
धनु (Sagittarius) – बैंगनी और गहरा नीला
धनु राशि वालों को ये रंग भाग्य और अवसर दिलाने में मदद कर सकते हैं.
मकर (Capricorn) – ग्रे, ब्लैक और डार्क ब्लू
करियर और डिसिप्लिन में ग्रोथ के लिए ये रंग बेस्ट हैं.
कुंभ (Aquarius) – इलेक्ट्रिक ब्लू और वॉयलेट
ये रंग आपकी इनोवेटिव थिंकिंग को बढ़ाते हैं.
मीन (Pisces) – हल्का पीला और समुद्री हरा
मेंटल पीस और आध्यात्मिक ग्रोथ के लिए ये रंग शानदार हैं.
रंग ही नहीं, रत्न और धातु का भी पड़ता है असर
सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि कौन सी धातु और रत्न आपके जीवन में पॉजिटिव इफेक्ट डाल सकते हैं, यह भी आपकी राशि पर निर्भर करता है. मनोज वर्मा, जो कि गाजीपुर के एक अनुभवी ज्योतिषी और सोनार हैं बताते हैं कि शनि का प्रभाव जिन लोगों पर रहता है, उन्हें शनिवार के दिन काला रंग पहनना चाहिए. काले रंग का रुमाल या अंगूठी रखने से उनका दिन अच्छा गुजरता है. वे उदाहरण देते हैं कि मनमोहन सिंह और मायावती जैसी हस्तियों का शनि बहुत अच्छा था, इसलिए उन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया.
नया ट्रेंड – पर्सनलाइज्ड एस्ट्रो फैशन
अब सवाल उठता है कि इन ज्योतिषीय फैशन ट्रेंड्स को हम अपने जीवन में कैसे उतार सकते हैं? “God Life” नामक स्टार्टअप ने इसका अनोखा हल निकाला है. यह कंपनी व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मस्थान और हथेलियों की तस्वीरों के आधार पर उनका वैदिक ज्योतिषीय चार्ट तैयार करती है और फिर उनकी राशि और ग्रहों के अनुसार विशेष कपड़े डिज़ाइन करती है. इन कपड़ों में प्रामाणिक रत्न, क्रिस्टल और विशेष धातुएं शामिल की जाती हैं, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं.
क्या यह फैशन ट्रेंड फ्यूचर का हिस्सा बनेगा?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, पर्सनलाइज़्ड और एनर्जी-फ्रेंडली फैशन की डिमांड बढ़ रही है. भारत में भी लोग अब ज्योतिष और आध्यात्मिकता को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने लगे हैं. तो अगली बार जब आप कपड़े खरीदने जाएं, तो सिर्फ ट्रेंड ही नहीं, अपनी राशि और ऊर्जा का भी ध्यान रखें, क्योंकि सही रंग और कपड़े आपकी तक़दीर बदल सकते हैं.
Ghazipur,Ghazipur,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 10:53 IST