ग्रेटर नोएडा में दरोगा जी की हुई बिना चोट वाली ‘पिटाई,’ करतूत ही थी ऐसी
Last Updated:
Greater Noida News in Hindi Today: आपको बता दें एक व्यक्ति ने चौकी प्रभारी पर चौकी के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था. इसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हुआ.
यूपी के इस शहर में नाप दिए गए चौकी इंचार्ज, वजह जान उड़ जाएंगे होश, जानिए साहब क
ग्रेटर नोएडा: अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतना और ईमानदारी न रखना गलत है. इस मामले में पुलिस विभाग भी पीछे नहीं है. कई बार पुलिस जिम्मेदारी से काम भी नहीं करती औऱ बल्कि खुद अपराध में लिप्त होती है या अपराधी को बचाने में लगी होती है. कुछ पुलिस अपने बड़े अधिकारियों को खास महत्व नहीं देते. उनकी तरफ से मांगी गई जानकारियां भी समय पर नहीं देते और देते हैं तो कुछ न कुछ लीपापोती जरूर करेंगे. यूपी के नोएडा के भी एक चौकी इंचार्ज साहब अधिकारियों को सही समय पर जानकारी नहीं देते थे और अपने काम में भी जमकर लापरवाही करते थे. अब उनके साथ वो हो गया जो वो नहीं चाहते होंगे.
क्या है पूरा मामला
अधिकारियों को सही समय पर पूरी जानकारी नहीं देने और काम के प्रति लापरवाही बरतने पर सेक्टर 85 के चौकी इंचार्ज मोहित बालियान को डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने निलंबित कर दिया है. उप निरीक्षक मोहित पर अनुशासनहीनता करने का भी आरोप है. उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार आपको बता दें एक व्यक्ति ने चौकी प्रभारी पर चौकी के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था. इसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हुआ. शिकायती पत्र में बताया गया कि विकास और रोहन पेमेंट बैंक का काम कर रहे थे. इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी आए और दोनों को उठाकर सेक्टर 85 चौकी ले गए. विकास और रोहन से पूर्व बिना पूछताछ किए चौकी के अंदर उन्हें लात और जूतों से मारा गया.
गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी
आरोप है कि दोनों के मालिक अमित जब पहुंचे तो उनके साथ भी बादसलूकी की और मारपीट की गई. अमित का सिर पर शीशा मरा गया जिससे शीशा टूट गया. आरोप यह भी है कि पुलिस कर्मियों ने मामले की शिकायत करने पर पीड़ितों को दोबारा उठाने और गलत केस में फंसाने की धमकी दी. धमकी देने वाले तीनों पुलिस कर्मियों का नाम भी शिकायती पत्र में लिखा हुआ है. इसी मामले में चौकी इंचार्ज मोहित बालियान पर कार्रवाई होने की बात सामने निकल कर आ रही है.
पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल किए जाने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने चौकी इंचार्ज मोहित बालियान को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल के निर्देश दे दिए गए हैं.
Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 18:31 IST