गुनाह के पत्थर से कानून की इमारत, संभल में योगी लिख रहे नई इबारत, पुश्तें रखेंगी याद

0
गुनाह के पत्थर से कानून की इमारत, संभल में योगी लिख रहे नई इबारत, पुश्तें रखेंगी याद


Last Updated:

Sambhal News: मस्जिद का दोबारा सर्वे हो रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए. उन्होंने पुलिस पर पथराव, फायरिंग और आगजनी कर डाली. फायरिंग की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बल पूर्वक उपद्रवि…और पढ़ें

संभल में दंगे के पत्थरों से बन रही पुलिस चौकी.

हाइलाइट्स

  • संभल में दो पुलिस चौकी तैयार की जा रही है.
  • दोनों पुलिस चौकियों को बनाने में पथराव वाले पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है.
  • हिंदूपुर खेड़ा और दीपसराय में बन रही है पुलिस चौकी.

संभलः उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है. इसकी वजह है शहर की शाही जामा मस्जिद. इस मस्जिद को लेकर दावा किया जाता है कि मुगल शासक बाबर ने इसे बनवाया था. वहीं हिंदुओं का कहना है कि यहां पहले मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया. अब यह पूरा मामला कोर्ट में है, इसलिए ये कहना वाजिब नहीं है कि यहां पहले मंदिर था या मस्जिद, ये कोर्ट के ऊपर छोड़ देते हैं. हालांकि हाईकोर्ट ने अब तो इस मस्जिद को विवादित ढांचा कहना शुरू कर दिया है. इसी मस्जिद के पीछ संभल में दंगा भी हो गया. इस दंगे में पत्थर भी चले और गोली भी चली. लेकिन अब प्रशासन ने इन गोलियों और पत्थरों का हिसाब करना शुरू कर दिया है. एक तरफ जहां संभल में दो नई पुलिस चौकी तैयार हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ दंगाइयों को जेल भेजा जा रहा है.

संभल को लेकर बोले सीएम योगी
संभल की गूंज अब भी यूपी में सुनाई दे रही है. हाल ही में विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधानपरिषद में सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो हमारा है, हमें मिलना ही चाहिए. इससे इतर कुछ भी नहीं. सीएम योगी के बयान से यह साफ है कि सरकार किसी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं है. सीएम योगी ने यह भी बताया कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई. उसको खोजना हमारा काम था. हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया है.

संभल के दो इलाकों में तैयार हो रही पुलिस चौकी
संभल के दीपसराय और हिंदूपुर खेड़ा इलाके में पुलिस चौकी तैयार हो रही है. यह पुलिस चौके आने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार की जा रही है, जो आधुनिक तकनीकों से लैस होगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दोनों चौकियों को बनाने के लिए उन ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल उपद्रवियों ने पथराव किया था. इन ईंटों को पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पालिका से जब्त किया गया है. बीते साल 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था.

कब भड़की थी हिंसा?
मस्जिद का दोबारा सर्वे हो रहा था, तभी मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए. उन्होंने पुलिस पर पथराव, फायरिंग और आगजनी कर डाली. फायरिंग की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बल पूर्वक उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद ईंटों और रोड़ों को जब्त करा लिया था. उन ईंटों का इस्तेमाल अब पुलिस चौकी के निर्माण में किया जा रहा है.

homeuttar-pradesh

गुनाह के पत्थर से कानून की इमारत, संभल में योगी लिख रहे नई इबारत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *