अयोध्या में अधिकारियों ने किया पवित्र स्नान…प्रयागराज से आया था गंगा जल
Last Updated:
Ayodhya News : अयोध्या में अधिकारियों, पुलिस जवानों और महापौर ने प्रयागराज से लाए गए गंगा जल से सरयू नदी में स्नान किया. महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ के कारण वे प्रयागराज नहीं जा सके थे. अग्निशमन विभाग ने गंगा जल…और पढ़ें
सरयू तट
हाइलाइट्स
- अयोध्या में अधिकारियों ने गंगा जल से स्नान किया.
- प्रयागराज से गंगा का पवित्र जल अयोध्या लाया गया.
- महाकुंभ में स्नान न कर पाने वाले अधिकारियों ने सरयू में डुबकी लगाई.
अयोध्या : 144 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग में महाकुंभ का सफल आयोजन प्रयागराज में हुआ. आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रयागराज के संगम तट पर पवित्र स्नान किया. ये श्रद्धालु आसपास के धार्मिक क्षेत्र अयोध्या, काशी और मथुरा भी जा रहे थे. इन शहरों में भी बड़ी संख्या में भीड़ जमा रही. इसी का नतीजा रहा कि महाकुंभ अवधि में हर रोज 4 से 5 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन करते रहे थे. इस वजह से अयोध्या में तैनात पुलिस के जवान और अधिकारी महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए. हालांकि अब इन लोगों को संगम के जल से सरयू नदी में स्नान करने का मौका मिला है.
गौरतलब है कि अयोध्या में आज अधिकारियों पुलिस के जवानों और महापौर ने महाकुंभ के अमृत जल से स्नान किया. महाकुंभ के दौरान अयोध्या में आने वाली भारी भीड़ के अधिकारी प्रयागराज नहीं पहुंच सके थे, इसलिए अग्निशमन विभाग ने भागीरथी जैसा प्रयास किया और प्रयागराज से गंगा का पवित्र जल अयोध्या लाया गया., जिससे कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सरयू के बीच धारा डुबकी लगाई.
सरयू में तीर्थों के राजा भी करते हैं स्नान
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आज हम लोगों ने सरयू में पवित्र संगम के जल से स्नान किया है. हम सभी काम के कारण महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए थे. आज हम सभी ने सरयू में गंगा के पवित्र जल स्नान किया. मान्यता है कि सरयू नदी में तीर्थों के राजा प्रयाग भी आकर डुबकी लगाते है. उसी भाव के साथ स्नान किया गया, इस दौरान अपार आनंद की अनुभूति हुई.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 06, 2025, 17:16 IST