इस दिन तय होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख
Last Updated:
Noida International Airport inauguration date: नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के अपडेट से जुड़ी अब तक इतनी खबरें लोग देख, सुन और पढ़ चुके हैं कि अब बस उसके उद्घाटन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
बड़ी खबर: तय हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख, इस दिन से उड़ेंगे
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनकर तैयार होने के करीब पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. एयरपोर्ट 30 अप्रैल तक ऑपरेशनल होने के लिए तैयार हो जाएगा. इतना ही नहीं एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में तय हो सकती है. एयरपोर्ट से पहले दिन घरेलू विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है.
टर्मिनल के काम में हो रही तेरी
इंटरनेशनल टर्मिनल का काम विलंब से चल रहा है.एयरपोर्ट से शुरू होने तक टर्मिनल के पूरी तरह तैयार होने की संभावनाएं बहुत कम नजर आ रही है.इसलिए एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमान सेवा के लिए यात्रियों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.
एयरपोर्ट की जिम्मेदारों ने की अहम बैठक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने को लेकर बड़ी बैठक की गई. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक में नागर विमानन महानिदेशालय भारतीय विमान प्राधिकरण और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल रहे.
टर्मिनल का काम अभी भी अधूरा
इस दौरान अधिकारियों ने एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयारी की जांच की तो पता चला कि एयरपोर्ट पर कैट नाइन, बम निरोधक उपाय, आइसोलेटेड पार्किंग, रनवे एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, पानी बिजली सप्लाई, कनेक्टिविटी रोड, सोलर सिस्टम, अग्निशमन वाइल्ड लाइफ सर्विस, मॉनिटरिंग सिस्टम, वॉच टावर, समेत अन्य उपकरणों की जांच की गई. सभी का काम पूरा मिला लेकिन टर्मिनल वेल्डिंग में इंटरनेशनल टर्मिनल का काम अभी भी अधूरा है.
कार्यपालक अधिकारी ने किया दावा
वायु प्रवाह की दिशा बताने के लिए ए एन एस नेविगेशन उपकरण मार्च के आखिरी तक स्थापित कर दिया जाएगा. अप्रैल में एयरपोर्ट के विमान सेवा शुरू करने के लिए एरोड्रम लाइसेंस मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विमान सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.
पहले दिन घरेलू विमान सेवा से हो सकती है शुरुआत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत में 30 विमान सेवा रोजाना संचालित करने का दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक टर्मिनल ही पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है. इंटरनेशनल टर्मिनल अभी तैयार नहीं है अप्रैल में एयरपोर्ट के शुरू होने तक इसके पूरी तरह से यात्री सेवा के लिए तैयार होने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है. इसलिए शुरुआत में नोएडा एयरपोर्ट से केवल घरेलू विमान सेवा ही शुरू हो सकती है. इंटरनेशनल टर्मिनल की शुरुआत होने पर विभिन्न देशों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी.
तय हो सकती है उद्घाटन की तारीख
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर 10 मार्च को बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि तय करेंगे.
यह जिम्मेदार होंगे शामिल
इस बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेआ, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, डीजीसीए, एएआई, नागर, विमानन सुरक्षा ब्यूरो, निर्माण एजेंसी टाटा प्रोजेक्ट आदि के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा होगी और यही से उद्घाटन की तारीख तय होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है.
Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
March 06, 2025, 20:10 IST