दोमुंहे बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत
01
महिलाएं अक्सर अपने बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान रहती हैं, ऐसे में बालों की ग्रोथ न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण दो मुंहे बाल होते हैं. अब इन दो मुंहे बालों से घर बैठे ही मिलेगा छुटकारा, बस घर में रखी कुछ चीजों के प्रयोग से पार्लर के भी चक्कर लगाने होंगे बंद. दो मुंहे बाल काम करने के लिए बालों में बादाम तेल, आंवला तेल या जैतून के तेल से अच्छे से मालिश करनी चाहिए, इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी और दो मुंहे बाल निकलने कम होंगे.