सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आती रहीं आवाजें, सुबह गेट खोला, नजारा देखते ही उड़े होश

0
सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आती रहीं आवाजें, सुबह गेट खोला, नजारा देखते ही उड़े होश


Last Updated:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उस समय सबके होश उड़ गए. जब दूल्हा दुल्हन सुबह सुहागरात के बाद कमरे से बाहर ही नहीं आए. जब दरवाजा तोड़ा गया तो सब हैरान रह गए.

सुहागरात पर दूल्हा दुल्हन ने कर दिया ये कांड.

हाइलाइट्स

  • दूल्हा-दुल्हन दोनों कमरे में गए.
  • फिर सुबह रोना-पीटना शुरू
  • थाना कैंट के सहादगंज मुरावन टोला का मामला

अयोध्या (रतनेश सिंह तोमर): उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक घर में जोर-शोर से दुल्हन का स्वागत करने की तैयारियां चल रही थीं. आखिरकार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर भी आ गया. सारी रस्में हुईं और आखिरकार आया सुहागरात का समय. दूल्हा-दुल्हन दोनों कमरे में गए और फिर जो हुआ उसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए. अब घर में रोना पीटना लगा है. हर तरफ मातम का माहौल है. घरातियों और बरातियों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिरकार हो क्या गया.

सुबह 7 बजे तक नहीं निकले बाहर
मामला थाना कैंट के सहादगंज मुरावन टोला का है. यहां हंसी-खुशीं एक जोड़े की शादी हुई. सभी घरवाले बहुत खुश थे. मगर, अगले ही पल ये खुशियां मातम में बदल गईं. दरअसल, सुहागरात वाले दिन दूल्हा-दुल्हन अच्छे खासे कमरे में गए थे. मगर, अगले दिन सुबह 7 बजे तक भी जब कोई बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने दुल्हन को जगाने के लिए आवाज दी. मगर, जब अंदर से कोई आवाज नहीं तो सब घबरा गए और दरवाजा तोड़ दिया.

यह है मामला
दरवाजा तोड़ते ही सबके होश उड़ गए. दरअसल, दूल्हा कमरे में ही छत के हुक से फांसी के फंदे से झूलता मिला. वहीं दुल्हन बेड पर मरी हुई मिली. तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया. दोनों की जांच की गई. डॉक्टर ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया. फिर क्या था परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया. आज नवविवाहित जोड़े का रिसेप्शन था.

पुलिस की जांच शुरू
परिवार ने पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दी. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है.

homeuttar-pradesh

सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, रात को आती रहीं आवाजें, सुबह खोला…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *