Swachh Bharat Mission:कौशाम्बी में ग्राम पंचायतो में बनाया RRC सेंटर, घर-घर…

0
Swachh Bharat Mission:कौशाम्बी में ग्राम पंचायतो में बनाया RRC सेंटर, घर-घर…


Last Updated:

कौशाम्बी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 349 RRC सेंटर बन रहे हैं, जिनमें से 211 बन चुके हैं. DPRO अनिल सिंह ने बताया कि 200 गांवों को मार्च तक आदर्श गांव बनाया जाएगा.

X

Swachh Bharat Mission

हाइलाइट्स

  • कौशाम्बी में 349 RRC सेंटर बन रहे हैं, 211 बन चुके हैं.
  • 200 गांवों को मार्च तक आदर्श गांव बनाया जाएगा.
  • घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा.

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ रखने के लिए RRC सेंटर बनाए जा रहे हैं. इन सेंटर्स में कूड़ा कचरा इकट्ठा करके उसका सही तरीके से निपटारा किया जाएगा. जिले में कुल 349 RRC सेंटर बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 211 सेंटर बन चुके हैं और बाकी 138 सेंटर पर काम चल रहा है.

RRC सेंटर बनाए जा रहे
DPRO अनिल सिंह ने बताया कि सरकार हर साल कुछ गांवों को मॉडल गांव बनाने का आदेश देती है. कौशाम्बी जिले में 197 ग्राम पंचायतें हैं और सभी जगह RRC सेंटर बनाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जो सेंटर बन गए हैं, उन पर नजर रखी जा रही है ताकि उनका सही इस्तेमाल हो. ब्लॉक स्तर के अधिकारी हफ्ते में तीन दिन इन सेंटरों का निरीक्षण भी करते हैं.

घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा
DPRO अनिल सिंह ने यह भी बताया कि जहां RRC सेंटर बन गए हैं, वहां घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा. 200 गांवों को आदर्श गांव बनाने का काम अंतिम चरण में है और मार्च तक ये काम पूरा हो जाएगा. जिलाधिकारी खुद इस काम की समय-समय पर समीक्षा करते हैं और कुछ गांवों को गोद भी लिया गया है. आदर्श गांव बनाने के लिए 26 मानक तय किए गए हैं, जिनमें पंचायत, मनरेगा, आईसीडीएस और स्वास्थ्य सेवाएं जैसी चीजें शामिल हैं. इन सबके जरिए गांवों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और विकसित बनाया जा सकेगा.

homeuttar-pradesh

Swachh Bharat Mission:कौशाम्बी में ग्राम पंचायतो में बनाया RRC सेंटर, घर-घर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *