प्रेमानंद महाराज की डरावनी भविष्यवाणी, बता दिया कलियुग में क्या होने वाला, सुन कांप जाएगी रूह
Last Updated:
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर खुद-ब-खुद उनका वीडियो सामने आ जाता है. अब कलियुग कैसा होगा, इसे लेकर संत प्रेमानंद ने डरावनी बात बताई है, जिसका वीडियो…और पढ़ें
कलियुग पर प्रेमानंद महाराज.
हाइलाइट्स
- प्रेमानंद महाराज ने कलियुग की भयावह भविष्यवाणी की.
- झूठ और बेईमानी करने वाले को प्रवीण माना जाएगा.
- धनवान व्यक्ति को ही महान माना जाएगा.
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. देश से लेकर विदेश तक के लोग वृंदावन के फेमस संत से मिलने पहुंचते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. अक्सर, प्रेमानंद महाराज से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका संत बहुत सहज तरीके से उत्तर देते हैं. इसी बीच, एक भक्त ने उनसे कलियुग के बारे में पूछ लिया. इस पर प्रेमानंद महाराज ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए. अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैसा होगा कलियुग?
जब प्रेमानंद महाराज से पूछा कि महाराज जी कलियुग कैसा होगा? कैसे लोग होंगे? इस पर संत का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए. दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने कहा कि श्री सुखदेव जी कहते परीक्षित समय बड़ा बलवान है, कलियुग में जिसके पास धन होगा, उसी को महान माना जाएगा. लोग उसी को बड़ा आदमी मानेंगे. इतना ही नहीं उस शख्स को ही कुलीन सदाचारी सद्गुणी माना जाएगा. वही बड़ा माना जाएगा, जिसके पास धन है, जिसके पास पावर है, देख लो हो भी यही रहा है.
सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक सुबह कमरे में पहुंची ‘लड़के की मां’, नजारा देख भागी बाहर
ऐसा भयावह होगा आने वाला समय
उन्होंने आगे कहा कि पहले लड़की की कुंडली देखी जाती थी, लड़के की कुंडली देखी जाती थी. गुण मिलाए जाते थे. मगर, यह सब कलियुग में नहीं चलेगा. विवाह संबंध के लिए कुल शील गुण की परख निरख नहीं होगी. युवक और युवती एक दूसरे को पसंद कर लेंगे, बस हो गया. पसंद आया तो ठीक, नहीं तो दूसरा विवाह कर लेंगे. ये कितना गंदा है. उन्होंने यह भी कहा कि इतना गंदा व्यवहार होगा. युवक और युवती के खुद की रुचि से ही विवाह होगा. गुण से, कुंडली से कुछ नहीं होगा. कुल खानदान से इससे कोई मतलब नहीं रह जाएगा.