कौशाम्बी के पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, पत्रकार साथी की हत्या से हैं नाराज

0
कौशाम्बी के पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, पत्रकार साथी की हत्या से हैं नाराज


Last Updated:

Kaushambi News today: उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार साथी की हत्या से नाराज कौशांबी के अन्य पत्रकारों में….

X

पत्रकार की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने प्रेस क्लब सिराथू ने सैनी में निकाला क

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 36 साल के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र की बाइक को टक्कर मारी और फिर राघवेंद्र के गिरते ही उन पर तीन राउंड फायरिंग की. हमलावर इतने के बाद आराम से फरार भी हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पत्रकार की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने कैंडल मार्च भी निकाला.

पत्रकार की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने रविवार को प्रेस क्लब सिराथू के तत्वाधान में प्रेस क्लब अध्यक्ष सिराथू रवि कुमार वैश्य की अगुवाई में सैनी से एक कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और शोक संवेदना व्यक्त की गई.

शासन से दिवंगत पत्रकार के हत्यारों को सजा दिलाए जाने और परिवार के लोगों को नौकरी और आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई है. इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सिराथू रवि कुमार वैश्य, अनिरुद्ध पाण्डेय, उमेश मिश्रा, आबिद हुसैन, अंकित मिश्रा, रवि केसरवानी, राम किशन, रवि अग्रहरि, धर्मेंद्र सोनकर, नील कमल मिश्रा, मान सिंह, हिमांशु मिश्रा, चंद्रशेखर और अमित चौरसिया सहित राहुल भट्ट, अखिलेश गौतम, कमलेश कुमार, सत्य नारायण मौर्य, ज्ञानू सोनी, कोतवाली प्रभारी सैनी बृजेश करवरिया, उपनिरीक्षक कृष्ण स्वरूप, चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, प्रधान प्रतिनिधि सरवन पटेल, विनोद कसेरा, कृष्ण कुमार उर्फ रिंकू केसरवानी, विष्णु पटेल, लौवलेश प्रधान, रोहित, कुर्बान रजा, मो यासीन, राजेश केसरवानी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

homeuttar-pradesh

कौशांबी के पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, पत्रकार साथी की हत्या से हैं नाराज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *