पशुपालक हो जाएं सावधान, मौसम बदलने से पशु हो रहे हैं बीमार, सरकारी डॉक्टर की इन बातों को कर लें याद
Last Updated:
Mau news in hindi today: बच्चों से लेकर बड़ों तक और जानवरों को तमाम तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है. इससे हर साल या बड़े पैमाने पर आने वाली बीमारी से बचाव होता है.
veterinary officer giving information
मऊ: मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहने के कारण पशुओं में संक्रामक बीमारियां पांव फैला रही हैं. इसके रोकथाम के लिए गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है. पशुओं में गला घोटू, खुरपका, मुंहपका, लंगडी, कीड़े आदि जैसी घातक बीमारियों ने लगना शुरू कर दिया है. कई बार पशु बीमार होकर मर भी जाते हैं. इससे पशुपालक या किसान को भारी आर्थिक नुकसान होता है. ऐसे में कुछ सावधानी को ध्यान में रखते हुए इस नुकसान से बचा जा सकता है. इस बारे में हम आपको पशु डॉक्टर की दी गई जरूरी सलाह की जानकारी देते हैं.
राजकीय पशु चिकित्सालय पर पशुपालकों को पशु चिकित्साधिकारी डॉ सतीश चंद तिवारी ने पशुपालकों कहा की जिन पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है वह टीकाकरण अवश्य कराएं. लोकल 18 से बात करते हुए उप चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में टीकाकरण लगाने का लक्ष्य 38000 विभाग द्वारा दिया गया है जिसको लगभग हर गांव गांव में जा जाकर पशुओं को टीकाकरण का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है. पशुपालकों को उन्होंने बताया कि विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान दें.
उन्होंने कहा कि आगे होली बाद गर्मी तेजी से पड़ने लगेगी. इसके लिए हम सभी को अभी से पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करा लें. जबकि कई गांव में चिकित्सकों द्वारा टीकाकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। कुछ पशुपालकों ने अपने पशुओं में होने वाली बीमारी के बारे में बताया जिस पर डॉक्टर सतीश चंद्र तिवारी ने उन्हें दवाई तथा स्वच्छता के प्रति उनकी सुरक्षा तथा बचाव के बारे में भी टिप्स दिए।
टीकाकरण से पशुओं की मौत रुकती है। टीकाकरण से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। टीकाकरण से पशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है। टीकाकरण से भविष्य में बीमारियों की गंभीरता कम होती है।-पशु टीकाकरण के तरीके: एससी या आईएम इंजेक्शन, इंट्रानेजल वैक्सीन। पशु टीकाकरण के लिए कुछ टीके ,मुँह व खुर रोग टीकाएन्थ्रैक्स टीका ब्लैक क्वार्टर टीका हेमोरेजिक सेप्टीकेमिया टीका,कन्टाजियस कैप्राइन फ्लूरो निमोनिया टीका,लैपीनाइजड स्वाइन फ़ीवर टीका,पौल्ट्री स्पाइरो कीटोसिस टीकाफाउल पॉक्स टीका,पशुओं के लिए टीकाकरण की जानकारी पशु पालकों को होनी चाहिए।
विभाग द्वारा बीमारियों से बचाने के लिए मुफ़्त टीकाकरण अभियान चला कर लगातार पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है लगभग टीकाकरण का लक्ष्य विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है जिससे होने वाली बीमारियों से पशु आसानी से स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे।
Mau,Uttar Pradesh
March 09, 2025, 23:50 IST