इंजीनियरिंग से IPS तक का सफर, बिना कोचिंग बनी अफसर, अब अंशिका वर्मा को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड!

0
इंजीनियरिंग से IPS तक का सफर, बिना कोचिंग बनी अफसर, अब अंशिका वर्मा को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड!


Last Updated:

आईपीएस अंशिका वर्मा को नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन में वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया. बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका ने पुलिस के काम की चुनौतियों पर चर्चा की.

X

आईपीएस अंशिका वर्मा

हाइलाइट्स

  • आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन आइकन अवार्ड मिला.
  • अंशिका वर्मा ने बिना कोचिंग के सिविल सेवा परीक्षा पास की.
  • बरेली की एसपी दक्षिणी के रूप में कार्यरत हैं.

बरेली: नई दिल्ली में महिला दिवस से पहले आयोजित पांचवें वार्षिक ब्रिक्स सम्मेलन में बरेली की एसपी दक्षिणी, आईपीएस अंशिका वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उन्हें वुमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया.

आपको बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में कई देशों से आईं महिला प्रतिनिधियों के बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस के काम की चुनौतियों के बारे में बताया. बरेली लौटी अंशिका वर्मा ने बताया कि ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित शिखर सम्मेलन में महिला दिवस मनाया गया. इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया.

सेल्फ स्टडी से बनीं आईपीएस
2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बिना कोचिंग के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की. वर्तमान में वह बरेली में एसपी दक्षिणी के रूप में कार्यरत हैं और महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जैसे मामलों में तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं.

सम्मान मिलने पर जताई खुशी
सम्मेलन से लौटने के बाद अंशिका वर्मा ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो समाज में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में उनके योगदान को सराहा गया, जिससे उन्हें गर्व महसूस हो रहा है.

homeuttar-pradesh

बिना कोचिंग बनी अफसर, अब अंशिका वर्मा को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *