होली के जिद्दी रंग से मिनटों में छुटकारा! बिना स्किन खराब किए ऐसे करें केयर

0
होली के जिद्दी रंग से मिनटों में छुटकारा! बिना स्किन खराब किए ऐसे करें केयर


Last Updated:

होली के रंगों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए डॉ. यतेन्द्र चाहर ने मॉइश्चराइजर, नारियल तेल और क्लींजिंग लोशन के उपयोग की सलाह दी है. साबुन से बार-बार न धोने और प्राकृतिक उपाय अपनाने पर जोर दिया है.

X

होली के रंग छुड़ाने का आसान तरीका.

हाइलाइट्स

  • होली से पहले मॉइश्चराइजर या तेल लगाएं.
  • रंग हटाने के लिए क्लींजिंग लोशन का उपयोग करें.
  • ठंडा दूध और तेल का मिश्रण रंग हटाने में मददगार.

आगरा: होली रंगों का त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं. हालांकि, कई बार गहरे रंगों को हटाना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग इन्हें हटाने के लिए गलत तरीके अपनाते हैं, जिससे उनकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप होली के बाद रंगों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से हटाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर आजमाएं.

होली से पहले करें ये जरूरी उपाय
एस.एन. मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉ. यतेन्द्र चाहर बताते हैं कि होली के रंगों से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है. बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इससे बचने के लिए होली खेलने से पहले शरीर पर मॉइश्चराइजर, नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं. इससे रंगों का असर कम होगा और वे त्वचा पर ज्यादा देर तक नहीं टिकेंगे.

होली के रंग छुड़ाने के आसान उपाय
1. बार-बार साबुन से न धोएं
चेहरे या शरीर पर गहरा रंग लगा हो तो उसे बार-बार साबुन से न धोएं. इससे त्वचा की नमी खत्म हो सकती है और ड्रायनेस या खुजली की समस्या हो सकती है.
2. क्लींजिंग लोशन का करें इस्तेमाल
रंगों को हटाने के लिए सबसे पहले सादे पानी से चेहरा धोएं. फिर एक अच्छा क्लींजिंग लोशन या क्रीम लें और हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद नम रुई से पोंछ लें. इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और त्वचा को नमी भी मिलेगी.
3. ठंडे दूध और तेल का मिश्रण अपनाएं
एक कप ठंडे दूध में एक चम्मच तिल, जैतून या सूरजमुखी का तेल मिलाएं. इस मिश्रण से हल्के हाथों से त्वचा साफ करें. यह रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाएगा.
4. तिल के तेल से मसाज करें
तिल के तेल से त्वचा पर मालिश करें. यह न केवल रंग हटाने में मदद करेगा, बल्कि त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाएगा. मालिश के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं.
5. सिरका देगा राहत
अगर त्वचा पर जलन या खुजली हो रही हो, तो पानी में दो बड़े चम्मच सिरका मिलाकर शरीर पर लगाएं. यह खुजली को शांत करेगा. अगर फिर भी समस्या बनी रहे, तो यह रंगों से एलर्जी का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें.
6. एलोवेरा और बेसन का पेस्ट लगाएं
एलोवेरा जेल और बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें. यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे ताजगी और नमी भी देगा.

रंग हटाने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाएं
होली के रंगों को छुड़ाने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके अपनाना जरूरी है. केमिकल युक्त साबुन और स्क्रब का अधिक उपयोग करने से बचें और घरेलू नुस्खों का सहारा लें. इससे न केवल आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी, बल्कि होली खेलने का मजा भी बरकरार रहेगा.

homelifestyle

होली के जिद्दी रंग से मिनटों में छुटकारा! बिना स्किन खराब किए ऐसे करें केयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *