होली का हुदड़ंग रोकने गए थे डिप्टी SP, पेट्रोल ले घर पहुंचे बदमाश, सरकारी बंगले का ही कर दिया होलिका दहन!

0
होली का हुदड़ंग रोकने गए थे डिप्टी SP, पेट्रोल ले घर पहुंचे बदमाश, सरकारी बंगले का ही कर दिया होलिका दहन!


Last Updated:

बरेली में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि होली वाले दिन कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने सरकारी बंगले को ही फूंक दिया. बदमाशों ने पेट्रोल डालकर डिप्टी एसपी के सरकारी बंगले को जला डाला.

सरकारी गाड़ी तक जलकर हो गई खाक (इमेज- फाइल फोटो)

राम विलास सक्सेना/बरेली:  होली रंगों का त्योहार है. बुराई पर अच्छाई का प्रतीक और सारे गिले-शिकवे भूल प्यार फैलाने वाले इस त्योहार पर कुछ लोग हुड़दंग करते नजर आते हैं. शराब के नशे में चूर ये हुड़दंगी त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लगाने से नहीं चूकते. बरेली में इन हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए डिप्टी एसपी घर से निकले थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिन बदमाशों को वो शहर में रोकने निकले हैं, वो उनके पीछे उनके घर को ही फूंक डालेंगे.

बरेली के डिप्टी एसपी इलाके में कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर में आग लगा दी. आगजनी की इस वारदात में डिप्टी एसपी की एक सरकारी गाड़ी, सरकारी कागजात और निजी पिस्तौल की मैगजीन, कारतूस और बड़ी तादात में लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. आगजनी की यह बेहद ही हैरान कर देने वाली वारदात पुरानी जिला जेल परिसर की है. फिलहाल इंटेलिजेंस से लेकर पुलिस महकमें तक का कोई भी अधिकारी इस पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है कि आखिर बेहद ही सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में डिप्टी एसपी जैसे अधिकारी के बंगले को आग लगाकर फूकने की असली वजह क्या है ?

बेहद सुरक्षित माना जाता है एरिया
डिप्टी एसपी के सरकारी बंगले को पेट्रोल डालकर फूंकने का यह हैरान कर देने वाला मामला थाना कोतवाली इलाके में पुरानी जिला जेल परिसर का है. यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से बेहद ही खास और सुरक्षित माना जाता है. यहीं पर बरेली मंडल के इंटेलिजेंस विभाग के डिप्टी एसपी यशपाल सिंह का सरकारी बंगला भी है. होली के मद्देनजर बरेली जिला बेहद ही संवेदनशील माना जाता है इसलिए डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस यशपाल सिंह इलाके में कानून व्यवस्था जांचने निकले थे. लेकिन इसी दौरान कुछ दबंगों ने पेट्रोल डालकर उनके ही सरकारी बंगले को फूंक दिया.

पूरा घर हुआ ख़ाक
पेट्रोल डालकर बंगले को फूंकने का दावा खुद डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस यशपाल सिंह कर रहे हैं. यशपाल सिंह की माने तो उनके आवास में शॉर्ट सर्किट से आग लगे की कोई वजह ही नहीं है. जरूर इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ है जिन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगाई है. सरकारी बंगले में इस कदर आग लगाई गई कि डिप्टी एसपी का सारा सामान और सरकारी गाड़ी जलकर खाक हो गया. बचे तो सिर्फ डिप्टी एसपी के शरीर पर पहने हुए उनके कपड़े.

काफी देर बाद आई फायर ब्रिगेड
आग की सूचना के कई घंटे बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पुलिस अधिकारी यशपाल सिंह के बंगले का सारा सामान जलकर खाक हो गया था. फिलहाल अब डिप्टी एसपी यशपाल सिंह खुद जिले की पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.साथ ही बड़ा सवाल यह भी है की क्या बरेली जिले में अब पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है?

homeuttar-pradesh

हुदड़ंग रोकने गए थे डिप्टी SP, बदमाशों ने सरकारी बंगले का ही कर दिया दहन!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *