औरंगजेब और बाबर से भी ज्यादा क्रूर था उसका पूर्वज, दिल्ली में मचाया था कत्लेआम, इरफान हबीब ने बताया किस्सा

0
औरंगजेब और बाबर से भी ज्यादा क्रूर था उसका पूर्वज, दिल्ली में मचाया था कत्लेआम, इरफान हबीब ने बताया किस्सा


Last Updated:

तैमूर लंग (1336-1405) मध्य एशिया का क्रूर शासक था जिसने तैमूरी साम्राज्य की स्थापना की. उसने 1398 में दिल्ली पर आक्रमण कर लाखों लोगों की हत्या करवाई. इतिहासकार इरफान हबीब ने उसे सबसे क्रूर शासक बताया.

X

मुगल काल के दौरान तैमूर था सबसे क्रूर शासक

हाइलाइट्स

  • इतिहासकार इरफान हबीब ने तैमूर को सबसे क्रूर शासक बताया.
  • तैमूर ने 1398 में दिल्ली पर आक्रमण कर लाखों लोगों की हत्या करवाई.
  • तैमूर ने अपने साम्राज्य का विस्तार कई देशों तक किया.

अलीगढ़: औरंगजेब को मुगल इतिहास में सबसे क्रूर शासकों में से एक माना जाता है. उन्होंने अपने भाइयों को मारकर सत्ता हासिल की और अपने पिता को कैद में रखा. मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने भी अपने शासनकाल में कई युद्ध लड़े और कत्लेआम किए. लेकिन इन सबसे ज्यादा खतरनाक उनके पूर्वज तैमूर लंग था.  वो 1336 से 1405 तक मध्य एशिया का एक ऐसा शासक था, जिसने तैमूरी साम्राज्य की स्थापना की. इतिहास में उसे उसकी क्रूरता के लिए जाना जाता है.

वह मुगल सम्राट बाबर का पूर्वज था, और बाबर ने खुद को तैमूर और चंगेज खान की विरासत का उत्तराधिकारी बताया था. तैमूर ने अपने साम्राज्य का विस्तार ईरान, इराक, अफगानिस्तान, सीरिया, तुर्की, भारत और रूस तक किया. मशहूर इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक, तैमूर एक बेहद जालिम शासक था, जिसने बड़े पैमाने पर कत्लेआम किए.

दिल्ली पर आक्रमण
तैमूर जिस भी शहर को जीतता, वहां नरसंहार करवाता. कहा जाता है कि उसने 1398 में दिल्ली पर आक्रमण किया और लाखों लोगों की हत्या करवाई. उस समय दिल्ली पर तुगलक वंश का शासक नसीरुद्दीन महमूद तुगलक था. तैमूर ने दिल्ली को नष्ट कर दिया, हजारों लोगों की हत्या करवाई और अधन-संपत्ति लूटकर ले गया.

क्रूर योद्धा के साथ कुशल शासक
हालांकि, तैमूर केवल एक क्रूर योद्धा ही नहीं, बल्कि एक कुशल शासक और कला-संस्कृति का संरक्षक भी था. उसकी विजय यात्राओं ने इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला. लेकिन उसकी नीतियां और युद्ध नीति उसे इतिहास के सबसे क्रूर शासकों में से एक बनाती हैं. मुगल शासन काल के दौरान जब सबसे क्रूर शासक के बारे में प्रख्यात इतिहासकार और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर इरफान हबीब से पूछा गया, तो उन्होंने सबसे ज्यादा क्रूर और जालिम शासक तैमूर को ही बताया.

इतिहासकार इरफान हबीब की राय
प्रोफेसर इरफान हबीब ने बताया, “देखिए, उस तरह का जुल्म, जैसे कि लोगों का कत्लेआम करना, जैसे किसी शहर में गए और सब लोगों को मार डाला, ऐसा तो किसी मुगल बादशाह ने नहीं किया. मुगलों की जितनी भी फतेह हुई, उनमें से कत्लेआम का जमाना किसी बादशाह का नहीं रहा. पहले के जमाने में जो उनके बुजुर्ग थे, तैमूर, वह जुल्म के लिए मशहूर थे. उन्होंने दिल्ली में इसी तरह कत्लेआम किया. तैमूर ने बहुत सारे आम लोगों का कत्लेआम किया. यह कत्लेआम का जमाना करीब 1398 का है.”

तैमूर का कत्लेआम
इतिहासकार इरफान हबीब बताते हैं कि जिस तैमूर की हम बात कर रहे हैं, वह तुर्किस्तान से थे. वह अपने समय में जहाँ भी गए, वहाँ भी उन्होंने कत्लेआम मचाया, जैसे कि दिल्ली में जिस तरह कत्लेआम किया, उसमें कोई फर्क नहीं था. तैमूर ने ज्यादातर किसी भी समुदाय के हर एक को कत्ल किया. तैमूर एक जालिम था. जब तैमूर चीन को फतह करने जा रहे थे, तब सफर में उनकी मृत्यु हो गई. 1398 में उनका पीक टाइम रहा.

homeknowledge

औरंगजेब और बाबर से भी ज्यादा क्रूर था उसका पूर्वज, दिल्ली में मचाया था कत्लेआम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *