गोरखपुर में पहली बार 24×7 टर्फ ग्राउंड! अब रातभर खेले क्रिकेट-फुटबॉल…
Last Updated:
गोरखपुर में पहली बार 24×7 मल्टी-स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड ‘बाउड्री बॉक्स’ लॉन्च हुआ है, जहां क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ी दिन-रात खेल सकते हैं. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के इस ग्राउंड में हाई-क्वालिटी टर्फ और आधुनिक सुविधाएं…और पढ़ें
लेकिन अब रात में भी खेल सकते हैं,
रजत भट्ट/गोरखपुर- गोरखपुर के खेल प्रेमियों के लिए शानदार खबर है. अब क्रिकेट और फुटबॉल खेलने के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होगी. शहर में पहली बार 24×7 मल्टी-स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड ‘बाउड्री बॉक्स’ लॉन्च किया गया है, जहां खिलाड़ी दिन-रात कभी भी गेम खेल सकते हैं. यह अत्याधुनिक ग्राउंड बुद्ध बिहार पार्ट-ए कमर्शियल में बनाया गया है और इसका संचालन शिवम निषाद द्वारा किया जा रहा है, जो खुद भी एक युवा उद्यमी हैं.
क्रिकेट और फुटबॉल के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ग्राउंड
यह ग्राउंड 3500 स्क्वायर फीट के एरिया में फैला हुआ है और इसमें 19 मिलीमीटर मल्टी-स्पोर्ट टर्फ लगाया गया है, जो खिलाड़ियों को सुरक्षित और आरामदायक खेल का अनुभव प्रदान करता है. टर्फ की हाई क्वालिटी सतह के कारण स्लिपिंग और इंजरी का खतरा काफी कम हो जाता है. यहां एलईडी फ्लड लाइट्स की रोशनी में खिलाड़ी पूरी रात खेल सकते हैं, जिससे व्यस्त दिनचर्या वाले स्पोर्ट्स एंथूज़िएस्ट को भी खेलने का पूरा मौका मिलेगा.
‘बाउड्री बॉक्स’ की खासियत
- 24×7 प्लेइंग फैसिलिटी – खिलाड़ी दिन-रात कभी भी ग्राउंड बुक कर सकते हैं.
- हाई-क्वालिटी टर्फ – इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की 19mm मल्टी-स्पोर्ट टर्फ, जिससे खेलना सेफ और स्मूद होता है.
- मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर – यहां मॉडर्न टॉयलेट और किचन की सुविधा भी उपलब्ध है.
- ऑडियंस के लिए स्पेशल अरेंजमेंट – प्लेयर्स को सपोर्ट करने के लिए प्रॉपर सिटिंग स्पेस दिया गया है.
- इंजरी-फ्री एक्सपीरियंस – खास तरह के टर्फ से स्पोर्ट्स इंजरी को कम करने का प्रयास किया गया है.
गोरखपुर के युवाओं के लिए बड़ा मौका
इस नए स्पोर्ट्स ग्राउंड को लेकर शहर के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं. शुभम, जो खुद एक खिलाड़ी हैं, कहते हैं “दिन में बिजी रहने के कारण खेलना मुश्किल होता था, लेकिन अब रात में भी खेल सकते हैं, और वह भी सेफ एनवायरमेंट में.”
शिवम निषाद का विजन है कि गोरखपुर के युवाओं को इंटरनेशनल लेवल की स्पोर्टिंग फैसिलिटी मिले. वह चाहते हैं कि इस ग्राउंड से स्टेट और नेशनल लेवल के खिलाड़ी निकलें और शहर का नाम रोशन करें.
गोरखपुर का नया स्पोर्टिंग हब
‘बाउड्री बॉक्स’ धीरे-धीरे गोरखपुर के स्पोर्ट्स लवर्स के लिए हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. जो खिलाड़ी हमेशा एक प्रोफेशनल और सेफ स्पोर्टिंग एरिया की तलाश में थे, उनके लिए यह ग्राउंड किसी वरदान से कम नहीं है.
Gorakhpur,Uttar Pradesh
March 17, 2025, 19:21 IST