संभल में मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, DM ने कर दिया ऐलान
Last Updated:
UP News: संभल में नगरपालिका की 6.5 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे से बनी मस्जिद और 33 मकानों पर बुलडोजर चलेगा. डीएम ने निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण का भरोसा दिया. चेयरमैन लता वार्ष्णेय की साजिश नाकाम हुई.
Sambhal News: संभल में मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
हाइलाइट्स
- संभल में अवैध मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर.
- डीएम ने निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण का भरोसा दिया.
- चेयरमैन की साजिश नाकाम, जमीन बेचने की कोशिश विफल.
रिपोर्ट: सुनील कुमार
संभल. उत्तर प्रदेश के संभल में नगरपालिका की करोड़ों की साढ़े 6 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और 33 मकानों पर बुलडोजर चलेगा. डीएम राजेंद्र पेंसिया ने मौके का जायजा लेकर ध्वस्तीकरण का भरोसा दिया और चेयरमैन के इरादों पर पानी फेर दिया. चेयरमैन कब्जा करने वालों को ही जमीन बेचने की कोशिश में थीं. यह वही लक्ष्मणगंज है, जहां डेमोग्राफी बदलने के बाद आलीशान मंदिर बंद होकर खंडहर हो गया. इस इलाके में बाबड़ी कुआं पर अवैध कब्जा हुआ है.
मामला चंदौसी के मुस्लिम बाहुल लक्ष्मणगंज का है, जहां नगरपालिका की साढ़े 6 बीघा जमीन पर कब्जा कर एक मस्जिद और 33 मकान बनाए गए थे. तहसील प्रशासन की जांच में भी अवैध कब्जे की पुष्टि हुई. सभी कब्जे दूसरे समुदाय के लोगों ने किए थे. वहीं, अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की जगह चेयरमैन समझौता कर कब्जा करने वालों को ही जमीन की कीमत लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश में थीं. मामले की शिकायत के बाद डीएम ने सोमवार को मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का भरोसा दिया है. जिसके बाद चेयरमैन के इरादों पर पानी फिर गया.
चेयरमैन कर रही थीं बचाने की कोशिश
नगरपालिका बोर्ड की ओट में चेयरमैन किस तरीके से कब्जा करने वालों को बचाने की कोशिश में थीं, यह उनके बयान से समझा जा सकता है. आपको बता दें कि चेयरमैन लता वार्ष्णेय बीजेपी प्रत्याशी को हराकर निर्दलीय चुनाव जीती थीं. बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गईं. सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर से ध्वस्त करने का सरकार का आदेश है, मगर जब सालों से किया गया अवैध कब्जा पकड़ा गया तो कब्जा करने वालों के प्रति चेयरमैन का प्रेम उमड़ आया.
Sambhal,Moradabad,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 06:42 IST