Meerut Saurabh Murder Case LIVE: लौकी कोफ्ता, नशीली दवाएं और गूगल सर्च… 9वीं फेल मुस्कान का पति सौरभ को मारने का फुलप्रूफ प्लान
Meerut Murder Case LIVE: उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुए सनसनीखेज सौरभ कुमार हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. कई साल पुरानी प्रेम कहानी का खौफनाक अंत खुद की मौत से होगा, मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ को शायद इस बात का इल्म नहीं था. मुस्कान और साहिल ने जिस तरह से सौरभ की हत्या की है उससे पुलिस तक सन्न है. आइए जानते हैं सबकुछ…
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: सौरभ के परिजनों का कहना है कि मुस्कान के माता-पिता खुद को बचाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने मुस्कान की गिरफ्तारी कराई. यह भी आरोप लगाया कि मुस्कान के माता-पिता ने सौरभ से लाखों रुपये लिए थे. यहां तक कि 24 तारीख को पाउंड को रुपये में कन्वर्ट करवाकर 300000 लाया था सौरभ. सौरभ के परिजनों ने सीएम योगी से इंसाफ की मांग की है.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: मुस्कान के माता पिता पर बड़ा आरोप
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. अब कातिल और खूंखार मुस्कान के माता-पिता मुसीबतों में घिर गए हैं. सौरभ के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है कि हत्याकांड में मुस्कान के परिजन भी शामिल हैं.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: वजनी और बदबूदार ड्रम को देखकर भाग गए थे मजदूर
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. कई कुंतल वजन वाले ड्रम को पुलिस कर्मियों ने बहुत मुश्किल से खिसकाया था. घर के पिछले रास्ते से लाश वाला ड्रम ले गई थी पुलिस. यहां तक कि वजनी और बदबूदार ड्रम को देखकर मजदूर भाग गए थे. इलाके के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: मुस्कान ने साहिल को फोन किया
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: दोनों ने एक साथ डिनर किया. फिर सौरभ सोने के लिए बेडरूम में चला गया. मुस्कान ने बताया, वह सौरभ के कमरे में गई. उसे हिलाकर देखा, मगर वह होश में था. रात में करीब 11.30 बजे तक सौरभ पूरी तरह से बेहोश हो गया. इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया.
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: कोफ्ते में नींद की दवा मिला दी
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: कत्ल से पहले 3 मार्च की रात को सौरभ इंद्रानगर के अपने घर गया था. वहां उसकी मां ने रात के खाने में कोफ्ते बनाए थे, वापस आने के वक्त मां ने वह पैक करके दिए. सौरभ कोफ्ते लेकर करीब 8.30 बजे घर वापस आया और मुस्कान को परोसने के लिए दे दिए. मुस्कान ने सौरभ को परोसे जाने वाले कोफ्ते में नींद की दवा मिला दी.
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: एसपी सिटी मेरठ ने किए कई खुलासे
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच में अभी तक ऐसा कोई फैक्ट सामने नहीं आया है. लेकिन इतना जरूर है कि यह एक यह प्लान बनाकर किया गया मर्डर है. गुमराह करने के लिए, खुद का बचाव करने के लिए इसमें तंत्र क्रिया का प्रयोग करने की बात सामने लाई जा रही है, लेकिन हमारे सामने ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है.
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: साहिल की नानी ने उगला सच
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: साहिल शुक्ला की नानी का कहना है कि मेरी बेटी यानी साहिल की मां 18 साल पहले मर चुकी है. दामाद नोएडा में काम करते हैं. क्या काम करते हैं, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. साहिल नशा करता था, शराब पीता था. मगर उसने कभी किसी लड़की से नहीं मिलवाया.
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: पड़ोसियों ने खोला मुस्कान का चौंकाने वाला राज
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान के पड़ोसी विकास का कहना है कि मुस्कान के यहां हर दिन रात करीब 9 बजे के बाद एक युवक आता था. वह सीधा उसके कमरे में जाता था. मुस्कान पड़ोसियों से कभी बातचीत नहीं करती थी. वहीं, पड़ोसन कोमल ने बताया कि मुस्कान केवल सामान लेने के लिए ही घर से बाहर आती थी. अगर उसकी बेटी कभी बाहर खेलने की जिद भी करती और बाहर आ जाती, तो मुस्कान जबरन उसे अंदर ले जाती.
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: सौरभ के भाई बबलू ने कही ये बात
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: सौरभ के भाई बबलू ने बताया कि उसे किसी से जानकारी मिली किसी गली में सौरभ नाम के शख्स की हत्या हो गई है. वह भागा-भागा पहुंचा तो गली में भीड़ थी, पुलिस पीछे के गेट से ड्रम में बॉडी ले गई.
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: एक-दूसरे जानते थे बचपन से जानते थे साहिल और मुस्कान
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे. दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे. आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए. इसके बाद इनकी कोई मुलाकात नहीं हुई.
MEERUT SAURABH MURDER CASE LIVE: पिछले साल ही सौरभ का करने वाली थी ‘दी एंड’
मेरठ सौरभ मर्डर केस लाइव: साहिल और मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी. उसे रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने नवंबर में ही गांव-गांव जाकर यह पता किया था कि जानवर के मरने पर उसे कहां दबाया जाता है, ताकि हत्या करने के बाद वह सौरभ का शव वहां दबा सकें और किसी को इसका पता भी न चले.
MEERUT SAURABH RAJPUT MURDER CASE LIVE: मेरठ की ‘कातिल’ मुस्कान की खौफनाक कहानी
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: मेरठ की मुस्कान वाली साजिश से हर कोई हैरान और सदमे में है. यहां तक कि उसके खुद के माता-पिता भी इस कदर खफा हैं कि वो भी बेटी के लिए फांसी मांग रहे हैं. मुस्कान कितनी कातिलाना हो सकती है कि इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए. अवैध रिश्ते के लिए मुस्कान ने ना सिर्फ पति को मारने की बड़ी साजिश रची बल्कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे अंजाम भी दिया. हत्या इतना जघन्य है कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएं.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए. वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं. इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं. ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case LIVE: गूगल सर्च कर लिया नींद का इंजेक्शन
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस लाइव: पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया. ऐसा भी संभव है. इसके अलावा, खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं. पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है.