Meerut Murder : मुस्कान ने मनाली में मनाई थी होली, कैब ड्राइवर से क्यों कहा, ‘कॉल न करना, सीधे मेरे रूम में…’
Last Updated:
Meerut Saurabh Rajput Murder Case : सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मनाली और कसौली घूमने गए थे. मेरठ से 44000 रुपये में टैक्सी बुक की थी. इसी बीच, मुस्कान का एक ऑडियो सामने …और पढ़ें
Meerut Murder : मुस्कान का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह कैब ड्राइवर से रूम में आने की बात कह रही है.
मेरठ. मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मेरठ पुलिस मनाली में मुस्कान और साहिल शुक्ला कहां रहे, 15 दिन तक क्या किया और कहां घूमे, इसकी जानकारी जुटा रही है. मेरठ पुलिस के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साहिल और मुस्कान शिमला मनाली और कसौली घूमने गए. मेरठ से टैक्सी की गई जिसे ₹44000 बुक किया. साहिल ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह साल 2020-21 तक ड्रग्स का सेवन करता था. मुस्कान शराब पीने की आदी थी. मेरठ पुलिस को शक है कि सौरभ की हत्या के बाद कसौली ड्रग्स का सेवन करने के लिए मुस्कान और साहिल पहुंचे थे. मेरठ पुलिस की कुछ टीमे शिमला मनाली और कल जाएगी जहां वह ड्रग्स एंगल पर जांच तेज करेगी.
इसी बीच मुस्कान का एक ऑडियो सामने आया है. मुस्कान ने साहिल के लिए बर्थडे केक मंगाया था. कैब ड्राइवर को ऑडियो भेजकर केक मंगाया था. कैब ड्राइवर को फोन पर कॉल करने से मना किया था. होटल के रिसेप्सन पर केक छोड़ने के लिए कहा था. कैब ड्राइवर ने पुलिस अफसरों को पूरी कहानी बताई है.
मुस्कान का मनाली का एक वीडियो भी सामने आया है. मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल हिमाचल प्रदेश के कसौली में होली का जश्न मना रहे हैं. दोनों रंग में डूबे हैं और डांस कर रहे हैं. सेल्फी वीडियो शूट कर रहे हैं. हत्याकांड का मुस्कान को न ही कोई डर है और न ही कोई शिकन चेहरे पर दिख रही है.
लंदन से 30 लाख रुपये लाया था सौरभ
मेरठ पुलिस कई कुंतल वजन वाला ड्रम मुश्किल से खिसका पाई. वजनी और बदबूदार ड्राम को देखकर मजदूर भाग गए थे. सौरभ के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हत्याकांड में मुस्कान के परिजन शामिल हैं. उनका कहना है कि खुद को बचाने के लिए मुस्कान का सरेंडर कराया गया है. परिजनों ने सौरभ से लाखों रुपए लिये. पत्नी के प्रेम में पागल सौरभ को ससुरालियों ने ठगा. सौरभ 24 तारीख को पाउंड को रुपये में कन्वर्ट करवाकर 30 लाख रुपये लाया था. रुपयों के विवाद में हत्या हुई है. सीएम योगी से इंसाफ की मांग की.