Meerut Murder News : कैब ड्राइबर का सनसनीखेज खुलासा, बोला – मुस्कान ने कार की पिछली सीट पर…’

0
Meerut Murder News : कैब ड्राइबर का सनसनीखेज खुलासा, बोला – मुस्कान ने कार की पिछली सीट पर…’


Last Updated:

Meerut Saurabh Rajput Murder Case : कैब ड्राइवर अजब सिंह ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ड्राइवर ने बताया कि पूरे सफर के दौरान कार में दोनों ने कोई खास बातचीत नहीं की…और पढ़ें

Meerut Murder Case : कैब ड्राइवर अजब सिंह ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर किए हैरतअंगेज खुलासे..

मेरठ. कैब ड्राइवर अजब सिंह ने कातिल हसीना मुस्कान और उसके प्रेमी को लेकर कई खुलासे किए हैं. पुलिस पूछताछ में कैब ड्राइवर ने बताया कि मुस्कान ने उसे 54 हजार रुपये का पेमेंट किया था. मनाली-कसौली की ट्रिप की थी. पूरे सफर के दौरान कार में दोनों ने कोई खास बातचीत नहीं की. फोन आने पर दोनों आरोपी कार से बाहर जाकर बात करते थे.

ड्राइवर ने बताया कि साहिल शुक्ला शराब का बेहद शौकीन है. ट्रिप के दौरान तीनों दिन उसने शराब पी. मुस्कान ने भी ड्राइवर के साथ कार की पिछली सीट पर बैठकर शराब पी थी.
मुस्कान ने ड्राइवर से केक मंगवाया था और फोटो खिंचवाई थी. साहिल और मुस्कान शिमला मनाली और रोहतांग गए थे.

Meerut Murder : मुस्कान ने मनाली में मनाई थी होली, कैब ड्राइवर से कहा, ‘सीधे मेरे रूम में आना लेकिन…’

कैब ड्राइवर ने News 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया, ‘रास्ते में हमने खाना-पीना खाया. जाते समय दोनों ने कोई बात नहीं की. शिमला में तीन दिन रुके. फिर मनाली के लिए गए. मुस्कान का प्रेमी साहिल रोजाना दिन में तीन बोतल शराब पीता था. मुस्कान ने लौटते समय शराब के तीन पैग लिए थे. रास्ते में एक दो बार मां का फोन आया था. वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी. गाड़ी में दोनों ने कोई बात नहीं की थी. मैंने 17 मार्च को दोनों को वापस मेरठ छोड़ा था. 4 मार्च को सुबह 10 बजे के आसपास बुकिंग आई थी. फिर शाम को पिक के लिए कॉल आया था. दिल्ली चुंगी से मैंने दोनों को बैठाया था.’

होली पर ससुर से मिलने खेत में पहुंची बहू, संबंध बनाकर चुपचाप लौट गई मायके, फिर जो हुआ… 

इधर, सौरभ राजपूत मर्डर केस आरोपी मुस्कान की मां कविता ने कहा, ‘मैं सभी बच्चों से कहना चाहती हूं कि अपने माता-पिता से कभी कुछ मत छिपाओ. मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है. मैं उससे लगातार पूछती थी कि उसे क्या परेशानी है, लेकिन उसका वजन कम होता रहा. दो साल में उसका 10 किलो वजन कम हो गया. उसने हमसे बहुत सी बातें छिपाईं और इसीलिए आज वो जेल में है. हमें नहीं पता कि उसका ब्रेनवॉश किया गया था या उसने ड्रग्स लिया था. अगर उसने हमसे कुछ शेयर किया होता तो उसकी ये हालत नहीं होती.’

‘मेरा पति नामर्द है लेकिन…’ क्लीनिक में कपल ने करवाया फर्टिलिटी टेस्ट, पत्नी ने देखी पति की रिपोर्ट, पढ़ते ही हुई बेहोश!

मुस्कान ने साहिल के लिए मंगाया था बर्थडे केक
मुस्कान ने कैब ड्राइवर को ऑडियो भेजकर केक मंगाया था. कैब ड्राइवर को फोन पर कॉल करने से मना किया था. होटल के रिसेप्सन पर केक छोड़ने के लिए कहा था. मुस्कान का बर्थडे का जश्न मनाने का भी वीडियो सामने आया है. मेरठ के सौरभ को मौत के घाट उतारने के बाद मुस्कान और साहिल ने कसौली में होली का जश्न मनाया. इसका वीडियो पुलिस के हाथ लगा है. दोनो रंग में डूबे हैं, डांस कर रहे हैं. सेल्फी वीडियो शूट कर रहे हैं. दोनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.

homeuttar-pradesh

इस चीज का बेहद शौकीन था साहिल, मुस्कान ने पी थी शराब, कैब ड्राइबर ने खोले राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *