नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है यह पीतल का अनोखा यंत्र, विदेशों में है डिमांड
Last Updated:
पीतल नगरी के इस शहर में अब पीतल के विभिन्न उत्पाद के साथ-साथ प्लेट में रखे कछुए की एक मूर्ति तैयार की गई है. इस मूर्ति के अंदर कारोबारी ने व्यापार वृद्धि का यंत्र लिखा है और अन्य कई चीजे दर्शाई गई है।
कारोबारियों ने किया अनोखा यंत्र तैयार।
हाइलाइट्स
- मुरादाबाद में पीतल का नया यंत्र तैयार किया गया.
- यह यंत्र नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदलता है.
- देश-विदेश में इस यंत्र की खूब डिमांड है.
यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के बने पीपल के प्रोडक्ट देश- विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, तो वहीं इन पीतल के उत्पादों पर चार चांद लगाने का काम करते हैं यहां के शिल्पगुरु जो अपनी सुंदर-सुंदर नक्काशी से इन्हें और ज्यादा खूबसूरत और आकर्षित बनाते हैं. इन्हीं की वजह से यहां के प्रोडक्ट देश-विदेश में इतना पसंद किए जाते हैं. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में अब पीतल के विभिन्न उत्पाद के साथ-साथ प्लेट में रखे कछुए की एक मूर्ति तैयार की गई है. इस मूर्ति के अंदर कारोबारी ने व्यापार वृद्धि का यंत्र लिखा है और इसमें अन्य कई चीजें भी दर्शाई गई हैं.
नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव ऊर्जा में बदलने का करता है काम
प्लेट में रखे कछुए की मूर्ति में व्यापार वृद्धि के यंत्र के साथ-साथ अन्य कई चीजों की दर्शाई गई है. इसके साथ ही यह एक ऐसा यंत्र है. जो घर की नेगेटिव ऊर्जा को बाहर कर पॉजिटिव ऊर्जा को अंदर करने का काम करता है. इस यंत्र से व्यापार में भी वृद्धि होती है. इसके अलावा अन्य कई मामलों में भी यह लोगों को फायदा पहुंचता है. वास्तु शास्त्र में यह यंत्र खास इस्तेमाल किया जाता है. इसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. कारोबारियों ने यह नया आइटम तैयार किया है जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है.
नया यंत्र किया तैयार
पीतल कारोबारी सरताज अली ने बताया कि हम बचपन से पीतल का कारोबार कर रहे हैं. हमने यह पीतल का खास यंत्र तैयार किया है. खासतौर पर यह यंत्र नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदलने का काम करता है. यह यंत्र आपके गुड लक को बनाता है. उन्होंने कहा कि यह कई सालों में तैयार किया जाता है और कीमत की बात की जाए तो 250 से शुरू होकर 1500 की तक की कीमत का यह यंत्र मिल जाता है. इसके साथ ही इसकी डिमांड की बात की जाए तो पूरे इंडिया से इसकी डिमांड देखने को मिल रही है. सभी जगह से इसके ऑर्डर सामने आ रहे हैं.