यूपी के किसान ने उगाया 30 साल पुराना चावल, कमाल की है खुशबू, दिल्ली-मुंबई तक हो रही डिमांड
Last Updated:
Tilak Chandan Rice: मुरादाबाद के किसान रणजीत सिंह ने 30 साल पुराने तिलक चंदन चावल को ऑर्गेनिक तरीके से उगाया है. यह चावल खुशबूदार और स्वादिष्ट है, जिसकी दिल्ली एनसीआर, मुंबई तक मांग है. खाने में यह बेहद स्वादिष…और पढ़ें
ओर्गानिक चीजें तैयार कर रहा यह किसान।
हाइलाइट्स
- किसान रणजीत सिंह ने उगाया 30 साल पुराना तिलक चंदन चावल
- यह चावल खुशबूदार और स्वादिष्ट है, दिल्ली एनसीआर तक मांग है
- चावल 100 से 120 रुपए किलो में बेचा जा रहा है
पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद : मुरादाबाद में किसान ओर्गानिक चीज़ों को बढ़ावा दे रहे हैं. जिससे लोग शुद्ध और प्राकृतिक चीजों का सेवन कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें. तो वहीं इन्हीं में से एक किसान ने गेहूं, चावल, उड़द सहित आदि खाने-पीने की चीज ऑर्गेनिक रूप में तैयार की है. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसे चावल का उत्पादन किया है. जो 30 साल पहले चलता था. उस चावल का नाम तिलक चंदन चावल है. जिसे किसान ने ऑर्गेनिक तरीके से उगाकर तैयार किया है. यह चावल काफी खुशबूदार और स्वादिष्ट चावल है. वर्तमान में यह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
किसान रणजीत ने उगाया 30 साल पुराना चावल
किसान रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने जियोग्राफी से एमए की पढ़ाई की है. इसके साथ ही वह बहुत से ऑर्गेनिक फसलों का भी उत्पादन करते हैं. उनके पास ऑर्गेनिक गेहूं है, ऑर्गेनिक चावल है, ऑर्गेनिक उड़द है. ऑर्गेनिक सरसों है और यह सभी चीज वह ऑर्गेनिक रूप से तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब से 30 साल पहले एक तिलक चंदन नाम का चावल उगाया जाता था. वह बहुत ही खुशबूदार चावल होता है.
कड़ी मेहनत कर मिला बीज
पिछले दो-तीन साल से उन्होंने उसे ट्राई किया उसका बीज मिलने में काफी दिक्कत हो रही थी. फिर मुझे उसका बीज मिल गया. फिर उन्होंने उसे खेत मे उगाया और धान की फसल में रोग ज्यादा होने के बावजूद उसमें किसी भी पेस्टिसाइड का प्रयोग नहीं किया. उसकी वजह से थोड़ी दिक्कत तो आई पैदावार भी कम हुई. लेकिन खेती पूरी तरीके से ऑर्गेनिक रही. उन्होंने कहा कि फिर मैंने वह चावल तैयार किया. वह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. उसमें एक ऐसी खुशबू आती है, जो पहले के दौर में हमारे खाने पीने की वस्तुओं में आती थी. क्योंकि वह चावल पूर्ण रूप से शुद्ध और ओर्गानिक चावल है. यह चावल 100 से 120 रुपए किलो के हिसाब से हम बेच रहे हैं और इस चावल की बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. मुरादाबाद मंडल ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर, मुंबई सहित दूर-दराज से इसकी डिमांड आ रही है.