सावधान! जहर जैसा खतरनाक हो सकता है ये खीरा… खाने से 10 मिनट पहले करें ये काम
Last Updated:
Cucumber Side Effects: गर्मी के दिनों में खीरा-ककड़ी की मांग बढ़ जाती है. लेकिन पोषक तत्वों का ये भंडार आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. खीरा को तैयार करने के लिए कई तरह के रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल कि…और पढ़ें
खीरा
हाइलाइट्स
- खीरा खाने से पहले अच्छी तरह साफ करें.
- नमक या सिरके के पानी में खीरा 10 मिनट डुबोएं.
- खीरे पर कीटनाशक के असर को कम करें.
शाहजहांपुर : खीरा और ककड़ी की फसल गर्मियों का मौसम में उगाई जाती है. इनको तैयार करने के लिए कई तरह के रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है. यह कीटनाशक फसल को सुरक्षित रखते हैं लेकिन आप इस सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी खीरा या ककड़ी को सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है. बाजार से खरीदें गए खीरा -ककड़ी को तुरंत ना खाएं बल्कि अच्छी तरह से साफ कर लें. एक्सपर्ट द्वारा बताए हुए कुछ जरूरी उपाय कर लें अन्यथा यह खीरा आपकी सेहत का मिजाज बिगाड़ सकता है.
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर की पादप सुरक्षा विभाग की एक्सपर्ट डॉ. नूतन वर्मा ने बताया कि खीरा की खेती में हानिकारक कीटनाशक का इस्तेमाल होता है. कीटनाशक का इस्तेमाल होने के कुछ ही घंटे के बाद खीरा तोड़कर बाजार में ले जाते हैं. यहां से लोग खरीदकर अपने घर पर ले जाते हैं. हानिकारक कीटनाशक का सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर बढ़ता है. अगर आप खीरा बाजार से खरीद कर खा रहे हैं तो आप खाने से पहले कुछ सावधानियां बरतें जिससे कीटनाशक के नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता है.
छिड़काव के बाद जल्द न करें हार्वेस्टिंग
फलक की अवस्था में अगर खीरे की फसल पर कीटों का प्रकोप आ जाए तो किसान थायोमेथोक्सम का इस्तेमाल करते हैं. जिसका असर फसल पर 5 से 7 दिन तक रहता है. इमिडाक्लोप्रिड का इस्तेमाल करने से फसल पर 5 दिन तक असर रहता है. अगर ऐसे में ध्यान रखें कि अगर इन दवाओं का छिड़काव खीरे की फसल में किया गया है तो खीरे की हार्वेस्टिंग जल्द ना करें.
नीम सीड का ऐसे करें इस्तेमाल
फलक की अवस्था में अगर खीरे में फल भेदक कीट कट लग जाएं तो निंबोली से तैयार उत्पाद का इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉ नूतन वर्मा ने बताया कि NSKE (neem seed kernel extract) 3% या 5% का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा नीम के तेल 3ml प्रति 1 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर सकते हैं.
खीरा खाने से पहले करें ये काम
डॉ. नूतन वर्मा ने बताया कि अगर आप बाजार से खीरा खरीद कर ला रहे हैं तो आप खाने से पहले उसको अच्छी तरह से साफ कर लें. खीरे को साफ करने के लिए पानी में नमक डालकर खीरे को 10 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें. या दो ढक्कन सिरका 1 लीटर पानी में मिलाकर खीरे को डुबोकर कुछ समय के लिए रख दें. उसके बाद दो से तीन बार साफ पानी से धोकर खीरा खाया जा सकता है. ऐसा करने से कीटनाशक के नुकसान को कम किया जा सकता है.