सिर्फ 10% में लगवाएं सोलर पंप! किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम, ऐसे करें आवेदन

0
सिर्फ 10% में लगवाएं सोलर पंप! किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम, ऐसे करें आवेदन


PM Kusum Scheme: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के किसानों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने का बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें. सोलर पंप की मदद से खेती करना आसान होगा और बिजली या डीजल की निर्भरता घटेगी. सरकार न सिर्फ किसानों को इस योजना के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि उन्हें भारी सब्सिडी का लाभ भी दे रही है.

इन किसानों को मिलेगा मुफ्त फायदा
लखीमपुर खीरी के थारू जनजाति के किसानों को पूरी तरह मुफ्त में सोलर पंप दिए जा रहे हैं, जबकि जिले के सामान्य किसानों को 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार ने जिले में इस योजना का लाभ केवल 200 किसानों को देने का लक्ष्य रखा है. लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना का फायदा मिल सके.

क्या बोले परियोजना अधिकारी?
परियोजना अधिकारी कमलेश सिंह (नेडा, लखीमपुर खीरी) के अनुसार, सरकार किसानों को 30% केंद्र और 60% राज्य अनुदान प्रदान कर रही है. इस योजना के तहत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर पंप लगाए जा सकते हैं.
सामान्य किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सिर्फ 10% अंशदान जमा करना होगा. वहीं, थारू जनजाति के किसानों को कोई अंशदान नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ आवेदन करना होगा.

कितना मिलेगा अनुदान
सरकार इस योजना के तहत सोलर पंप की विभिन्न क्षमताओं पर सब्सिडी प्रदान कर रही है.
3 एचपी सोलर पंप की कुल कीमत 2,39,000 रुपये है, जिसमें सरकार 2,15,100 रुपये अनुदान देगी, और किसान को मात्र 23,900 रुपये देने होंगे.
5 एचपी सोलर पंप की कुल कीमत 3,93,250 रुपये होगी, जिसमें सरकार 3,53,925 रुपये की सब्सिडी देगी, और किसान को सिर्फ 39,325 रुपये देने होंगे.
7.5 एचपी सोलर पंप के लिए 5,48,000 रुपये की लागत में से सरकार 4,93,200 रुपये अनुदान देगी, और किसान को 54,800 रुपये अंशदान देना होगा.
10 एचपी सोलर पंप की कुल कीमत 7,19,950 रुपये तय की गई है, जिसमें सरकार 4,93,200 रुपये की सब्सिडी देगी, और किसान को 2,26,750 रुपये का अंशदान देना होगा.

कैसे करें आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान यूपीनेडा की आधिकारिक वेबसाइट upneda.org.in और कुसुम योजना पोर्टल upnedakusumc1.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसानों को ऑनलाइन आवेदन भरकर निर्धारित अंशदान जमा करना होगा. अधिक जानकारी के लिए किसान परियोजना अधिकारी नेडा से संपर्क कर सकते हैं.

जल्द करें अप्लाई
इस योजना के तहत अब तक 132 किसानों ने आवेदन कर दिया है. चूंकि यह योजना केवल 200 किसानों तक सीमित है, ऐसे में जो किसान इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए. सोलर पंप की सुविधा न सिर्फ सिंचाई को आसान बनाएगी, बल्कि इससे खेती की लागत भी कम होगी और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *