ग्रामीण विकास का खाका तैयार करने त्रिपुरा जाएंगे सुल्तानपुर के शिवबहादुर… यूपी के 20 प्रधानों में हुआ चयन
Last Updated:
Sultanpur News : सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान शिव बहादुर उर्फ पिंकू सिंह को त्रिपुरा में ग्रामीण विकास पर मंथन के लिए चुना गया है. उत्तर प्रदेश से 20 ग्राम प्रधानों को इस कार्यक्रम के लिए भेजा जा रहा है. ये प्रधा…और पढ़ें
शिवबहादुर उर्फ पिंकू सिंह, प्रधान
हाइलाइट्स
- सुल्तानपुर के शिव बहादुर त्रिपुरा में ग्रामीण विकास पर मंथन करेंगे.
- यूपी से 20 ग्राम प्रधान त्रिपुरा भेजे जाएंगे.
- त्रिपुरा यात्रा का पूरा खर्च यूपी सरकार उठाएगी.
सुल्तानपुर : यूपी के प्रधान त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में ग्रामीण विकास पर मंथन करेंगे पंचायती राज निदेशालय ने इसका फैसला किया है. इस कार्यक्रम के लिए सुल्तानपुर से ग्राम प्रप्रधान शिव बहादुर उर्फ पिंकू सिंह को भी चुना गया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हजारों ग्राम पंचायतों में से 20 ग्राम प्रधानों को अगरतला के लिए चुना गया है. ये प्रधान पांच दिन वहां रहेंगे और गांव के विकास का खाका तैयार कर वापस आएंगे. तो आइए जानते हैं आखिर पिंकू सिंह का चयन क्यों किया गया है.
पिंकू सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश से 20 ग्राम प्रधानों को त्रिपुरा भेजा जा रहा है. उनमें से एक उनका भी नाम है. त्रिपुरा जाकर वहां के पंचायती व्यवस्था को और गांवों के विकास के गुर सीखेंगे और अन्य विकास के राज को भी जानने का प्रयास करेंगे. ताकि यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के पंचायतों में भी लागू किया जा सके.
इसलिए किया गया चयन
दरअसल, प्रत्येक जिले में 5 ग्राम पंचायत का चयन मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा किया गया है. ऐसे में इन 5 ग्राम पंचायत में सुल्तानपुर जिले की एक ग्राम पंचायत सरैंया मझौवा है. जिसके ग्राम प्रधान शिवबहादुर उर्फ पिंकू सिंह हैं, जिन्होंने पंचायत भवन को कुछ इस तरह से विकसित किया है जैसे वह कोई 3 स्टार होटल हो. जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं.
सरकार करेगी पूरा खर्च
जिला पंचायती राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि वह 1 अप्रैल को 19 अन्य ग्राम प्रधानों के साथ त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे जिसमें विकसित गांव में विजिट करेंगे.वहां घूमने,रहने और आने-जाने का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा. वहां से यह लोग 5 अप्रैल को वापस आएंगे.