‘2-4 लड़कों से दोस्ती और पति एक…’, संत प्रेमानंद लड़कियों को लेकर क्यों बोले ऐसा? जान नहीं करोगे शादी
Last Updated:
Mathura Latest News: संत प्रेमानंद महाराज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में संत कह रहे है कि जो लड़किया 4 लड़कों से दोस्ती रखेंगी वह कैसे 1 पति को…, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला….और पढ़ें
संत प्रेमानंद महाराज.
मथुरा. संत प्रेमानंद महाराज के पास एक युवक पहुंचा. वह काफी उदास होकर महाराज से बोला कि आज के समय में शादी करने से काफी डर लग रहा है. युवक आगे बोला कि जो भी विवाह करके आएगी वह कहीं आगे मेरे भगवत मार्ग में बाधा न बन जाए. युवक की बात ने प्रेमानंद महाराज को भी चिंता में डाल दिया. हैरान होकर संत बोले कि बात तो बहुत गंभीर है, आज कल जिन लड़कियों के 2-4 लड़के दोस्त हैं वह 1 पति को भगवान का रूप कैसे मानेंगे. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
आज के समय में शादी विवाह को लेकर युवाओं में काफी डर देखा जा रहा है. माहौल ही कुछ ऐसा है कभी शादी के कुछ दिन बाद तलाक की खबर सुनने को आती है तो कभी पति अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार रहा है तो कहीं पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर रही है. इन सब खबरों को देखकर युवाओं के मन में शादी को लेकर एक खौफ देखा जा रहा है. कुछ इस तरह की ही समस्या लेकर एक युवक प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचा और उनसे उपाय मांगा.
एक औरत का गांव में आतंक, घर-घर में नाम की दहशत, रोते हुए लोग SDM से मांग रहे इंसाफ
युवक को परेशान देख संत बोले कि आज के समय में विवाह है तो खतरे को मोल लेना, क्योंकि बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड आज कल जो चल रहा है ना बहुत विषैला चल रहा है. दो चार लड़को से जो मिली हुई है वो एक पति को भगवान मानकर कैसे पूज सकती हैं. बहुत पवित्र लड़कियां हैं जो आज भी अपने जीवन को पवित्र रखे हैं, लेकिन यह है बहुत कठिन.