OYO होटल में अचानक पहुंची पुलिस, 8 युवक-7 युवतियां मिली कमरे में, खुला चौंकाने वाला राज
Last Updated:
Kannauj News : यूपी के कन्नौज के कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिख रोड पर स्थित काकरी तालाब के पास एक होटल पर काफी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. होटल के बाहर ओयो का बोर्ड लगा हुआ था. स्थान…और पढ़ें
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में पुलिस ने मारा छापा, 8 युवक और 7 युवतियां पकड़े गए..
कन्नौज. कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिख रोड पर स्थित काकरी तालाब के पास एक होटल पर पुलिस ने छापा मारा. होटल के बाहर ओयो का बोर्ड लगा हुआ था. पुलिस ने छापेमारी में 8 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. होटल को OYO की फ्रेंचाइजी बताया गया था. हालांकि छापेमारी में हकीकत कुछ और ही मिली. स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. एसपी बिनोद कुमार ने तत्काल एक्शन लिया और थाना पुलिस को छापेमारी के निर्देश दिए. सीओ मनोज कुमार और कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम ने जब होटल में छापा मारा तो रैकेट का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. होटल में मिले युवक-युवतियों को पुलिस थाने लेकर पहुंची.
पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि होटल में स्कूली छात्राओं को भी झांसे में लेकर लाया जाता था. आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करके जबरन देह व्यापार करवाया जाता था. युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था. होटल में देह व्यापार का यह गोरखधंधा काफी लंबे समय से चल रहा था.
जनपद में ओयो के नाम से खुले होटल अवैध गतिविधियों के अड्डा बन गए हैं. जिला पुलिस तिर्वा क्षेत्र में अब 13 होटलों पर कानूनी कार्रवाई कर चुकी है. पर्यटन-संस्कृति विभाग ने इन होटलों को सील कर दिया है. छापेमारी में सात कपल पकड़े गए. मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की. हालांकि युवतियों को परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया.