गर्मी में कार से लंबे सफर पर न करें ये गलती, आरामदायक के लिए अपनाएं ये टिप्स
Last Updated:
Summer Driving Tips: अगर आप भी अपनी कार से गर्मियों में लंबे सफर पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. इसके लिए गर्मी में कार ड्राइव करने वालों से लोकल 18 की टीम ने काफी जानकार…और पढ़ें
गर्मियों में अपने वहां का इस तरह रखे ख्याल!
हाइलाइट्स
- गर्मियों में कार को छांव में खड़ी करें.
- कूलेंट और इंजन ऑयल का स्तर सही रखें.
- टायर प्रेशर 28-30 (अगले) और 30-35 (पिछले) रखें.
बहराइच: अगर आप भी अपनी कार या वाहन को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं, तो गर्मियों में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं. जिसको लेकर बहराइच जिले में रहने वाले कार मैकेनिक निजाम ने कुछ महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए गर्मियों में कार की देखरेख के टिप्स के बारे में बताया है. जानें ये महत्वपूर्ण बातें क्या हैं.
गर्मियों में कार से जुड़ी कुछ खास बातें
गर्मी में कार का ध्यान रखने के लिए आपको गाड़ी हमेशा छांव में खड़ी करनी चाहिए. कार के दरवाजे और खिड़कियां खोलकर गर्म हवा समय-समय पर बाहर निकालते रहना चाहिए. कार के AC सिस्टम को ठीक से काम कराने के लिए चेक जरूर कराएं. कूलेंट का स्तर सही रखें और जरूरत पड़ने पर इसे टॉप-अप करें. इंजन ऑयल का स्तर और क्वालिटी सही रखें. विंडशील्ड वाइपर की जांच करें और खराब होने पर बदल दें. सीएनजी कार में गैस सिलेंडर को पूरा न भरवाएं. थोड़ी सी जगह जरूर खाली रखें, जिससे कभी प्रेशर बनने की स्थिति उत्पन्न ना हो और टंकी भी सुरक्षित रहै. वहीं, लेदर सीटों को बचाने के लिए लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले करें ये काम
अगर आप भी अपनी कार को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा रहे हैं, तो गर्मियों में इन बातों का ध्यान जरूर रखें. इससे आपके वाहन में कभी भी गड़बड़ी नहीं होगी. वहीं, कार के बेल्ट और होज को सही स्थिति में रखें और समय पर बदलें. कार के AC को सबसे ज़्यादा टेम्प्रेचर पर सेट करने की बजाय मॉडरेट सेटिंग पर शुरू करें.
गर्मियों में टायरों का प्रेशन इतना रखें
वहीं, कार के इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम की कंडीशन लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले जरूर चेक करें. इंजन गर्म होने पर, रेडिएटर पंखा ठीक से काम कर रहा है. यह सुनिश्चित करें. इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कार के टायरों का प्रेशर सही रखें. गर्मियों में अगले टायर में हवा का मानक 28 से 30 रखें और पिछले टायर में 30 से 35 इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी यात्रा को मंगलमय बना सकते हैं
इसके अलावा आप अपने वाहन को और अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं. बहराइच जिले के मोहल्ला नजीरपुरा के रहने वाले निजाम मिस्त्री एक सफल कार मैकेनिक हैं. वह कार को लेकर इन बातों को ध्यान रखने की बात भी करते हैं.