अयोध्या में अब बालक राम संग इन देवी-देवताओं के भी होंगे दर्शन, अक्षय तृतीया पर प्राण प्रतिष्ठा

0
अयोध्या में अब बालक राम संग इन देवी-देवताओं के भी होंगे दर्शन, अक्षय तृतीया पर प्राण प्रतिष्ठा


Last Updated:

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना को लेकर तैयारियां की जा रही है. अक्षय तृतीया के दिन मूर्ति को स्थापित किया जाएगा और गंगा दशहरा के शुभ मु…और पढ़ें

X

राम मंदिर 

हाइलाइट्स

  • 6 जून से राम मंदिर में राजा राम के साथ सप्त ऋषि के दर्शन होंगे.
  • अक्षय तृतीया पर राम दरबार की मूर्ति स्थापित की जाएगी.
  • गंगा दशहरा पर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा.

अयोध्या: रामगरी आने वाले राम भक्तों को अब एक और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. राम मंदिर में जहां राम भक्त अभी बालक राम का दर्शन कर रहे हैं तो वहीं 6 जून से राम भक्त राजा राम के साथ भगवान सूर्य, माता भगवती, माता अन्नपूर्णा ,भगवान शंकर, गणपति और हनुमान जी के साथ सप्त ऋषि के भी दर्शन कर सकेंगे . इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट में तैयारी तेज कर दी है. दरअसल एक बार फिर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव मनाया जाएगा .

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है. ग्राउंड फ्लोर पर जहां बालक राम विराजमान हैं तो वहीं पहली मंजिल पर अब राजा राम (राम दरबार) की मूर्ति की स्थापना अक्षय तृतीया यानी की 30 अप्रैल के दिन जाएगी. 5 जून यानी की गंगा दशहरा के मौके पर प्राण प्रतिष्ठा होगा और 6 जून से राम भक्त राम दरबार में दर्शन कर सकेंगे . इसके अलावा पर कोट की भी मठ मंदिर के दर्शन इसी दिन से शुरू हो जाएंगे.

खास संगमरमर की मूर्तियां
इन सभी प्रतिमाओं का निर्माण जयपुर में पूरा कर लिया गया है. अब प्रतिमा के श्रृंगार को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रतिमा 15 अप्रैल के बाद अयोध्या लाया जाएगा. सभी मूर्तियां श्वेत मकराना संगमरमर से निर्मित है. जो अपनी भव्यता और शिल्प सौंदर्य से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर देंगी.

कब होगी स्थापना
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना को लेकर तैयारियां की जा रही है. अक्षय तृतीया के दिन मूर्ति को स्थापित किया जाएगा और गंगा दशहरा के शुभ मुहूर्त पर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

homeuttar-pradesh

अयोध्या में अब बालक राम संग इन देवी-देवताओं के भी होंगे दर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *