बाबा के सबसे करीबी अधिकारी निकले करोड़पति, DGP से ज्यादा तो DM अमीर, जानें कौन है UP का सबसे धनी अफसर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा केंद्र सरकार को दिया गया है. इसमें सामने आया है कि कई अधिकारियों के पास करोड़ों की संपत्ति है. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक नहीं है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार से ज्यादा अमीर यहां के डीएम और एसपी हैं. प्रदेश के दोनों टॉप अफसरों के पास अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ नोएडा में मकान है. जबकि आईएएस और आईपीएस अफसरों के पास 2 से लेकर 3 बंगले और फ्लैट हैं.
मिर्जापुर के IG के पास 25 अचल संपत्ति
बता दें, यूपी कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? और इसकी कीमत क्या है? इसमें बताया गया है कि मिर्जापुर के आईजी राकेश प्रकाश सिंह के पास 25 अचल संपत्तियां हैं. इनमें 9 बगीचे और 5 घर हैं. बाकी खेती की जमीन है. वहीं, मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर किंजल सिंह के पास 10 संपत्तियां हैं. इसमें 3 कृषि भूमि हैं, जबकि 4 घर और 3 प्लॉट हैं. इतना ही नहीं, सस्पेंडेड आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश के पास बिहार के सीवान में 8.85 एकड़ कृषि भूमि है. इसके अलावा कोई संपत्ति नहीं है. यूपी के महासचिव के मनोज कुमार सिंह के पास एक संपत्ति है. उनका ग्रेटर नोएडा में ग्रीनवुड ऑफिसर वेलफेयर सोसाइटी में हाउस विला है. 2005 में 32 लाख रुपये का लिया था. अब 1.25 करोड़ का है.
सास को भगाने वाले दामाद की अब ससुर को धमकी, कहा- 20 साल रह लिए ना साथ…
कहां है अफसरों की जमीन?
यूपी के आईएएस और आईपीएस अफसरों की घर हो या प्लॉट खरीदने की पहली पसंद नोएडा है. 60 फीसदी से ज्यादा अफसरों ने यहां आशियाना बना रखा है. कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने मकान या फ्लैट खरीदने की जगह जमीन लेकर छोड़ दी है. नोएडा के बाद लखनऊ में सबसे ज्यादा घर और जमीन हैं. लखनऊ के सरोजनी नगर में 2014 बैच के प्रमोटी आईपीएस केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने एक जमीन खरीदी. जमीन कितनी है, यह तो पता नहीं. मगर, यह रेजिडेंशियल प्लॉट की है. 27 दिसंबर, 2022 को खरीद के समय यह 6 लाख रुपये की थी, अब जनवरी, 2025 को आईपीआर भरने से पहले वेल्युएशन 20 लाख रुपये बताई गई है. यानी मात्र 2 साल में जमीन का दाम 3 गुने से भी ज्यादा हो गया.
5 लाख से 50 लाख हुई कीमत
इसी तरह, साल 2016 में केशव चंद्र गोस्वामी की पत्नी ने मोहनलालगंज में रेजिडेंशियल प्लॉट 5 लाख में खरीदा था. अब इसकी कीमत 10 गुना होकर 50 लाख हो गई है. वैसे तो इनके पास सुल्तानपुर में पुश्तैनी मकान और दो जमीनें हैं. इनके और इनकी पत्नी के नाम लखनऊ में कुल 4 अन्य प्रॉपर्टी हैं. सरोजनी नगर में 2, मोहनलालगंज में 1 और मानसरोवर योजना में 1 प्लॉट शामिल है. केशव चंद्र इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में SP के पद पर हैं.
देखें IAS अफसरों की संपत्ति
यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (बैच-1988)
कुल संपत्तिः 1
ग्रेटर नोएडा में ग्रीनवुड ऑफिसर वेलफेयर सोसाइटी में हाउस विला, 2005 में 32 लाख रुपये का लिया था. अब 1.25 करोड़ का है.
भारत सरकार में नेशनल डायरेक्टर अरुण सिंघल (बैच-1987)
कुल संपत्तिः 2
देहरादून में .09 एकड़ जमीन. इसके अलावा 346 वर्ग मीटर में बंगला है.
एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव, सीएम (बैच-1989)
कुल संपत्तिः 2
ग्रेटर नोएडा में 500 वर्गमीटर का प्लॉट, लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में 450 वर्गमीटर में प्लॉट, गाजियाबाद में 1340 वर्गफीट में फ्लैट है.
देवेश चतुर्वेदी, कृषि सचिव, भारत सरकार (बैच-1989)
कुल संपत्तिः 2
ग्रेटर नोएडा में 300 वर्गमीटर में बंगला, इटावा के जसवंतनगर में 0.283 हेक्टयर जमीन है.
मोनिका एस गर्ग, आयुक्त, कृषि उत्पादन (बैच-1989)
कुल संपत्तिः 3
लखनऊ के विशाल खंड-3 में बंगला, नोएडा में बंगला, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जमीन.
दीपक कुमार, एसीएस, फाइनेंस (बैच-1990)
कुल संपत्तिः 7
मप्र के पन्ना में 2.54 हेक्टेयर जमीन, नोएडा में 3 करोड़ रुपये के 2 बंगले, कानपुर देहात में 1.56 हेक्टेयर जमीन, लखनऊ के विभूति खंड में ढाई करोड़ का व्यापारिक भूखंड.
जितेंद्र कुमार, एसीएस, सचिवालय (बैच-1990)
कुल संपत्तिः 3
बिहार में 2 करोड़ की जमीन, विपुल खंड में 5 लाख के दो बंगले.
अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, जलशक्ति विभाग (बैच-1992)
कुल संपत्तिः 4
लखनऊ में प्लॉट, नोएडा में प्लॉट, बहराइच में 5.732 हेक्टेयर जमीन.
आशीष गोयल, चेयरमैन, यूपीसीएल (बैच-1995)
कुल संपत्तिः 4
मथुरा में 0.396 हेक्टेयर में जमीन, नोएडा में दो प्लॉट, जयपुर में एक प्लॉट.
संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव, गृह (बैच-1995)
कुल संपत्तिः 2
ग्रेटर नोएडा में 500 वर्गमीटर में प्लॉट, जयपुर में भी प्लॉट है.
अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव, विकास (बैच-1995)
कुल संपत्तिः 2
ग्रेटर नोएडा में 500 वर्गमीटर में प्लॉट, जयपुर में भी प्लॉट है.
अभिषेक प्रकाश, सस्पेंडेड (बैच-2006)
कुल संपत्तिः 1
सीवान में 8.85 एकड़ कृषि भूमि हैं. इसके अलावा कोई संपत्ति नहीं है.
अब टॉप IPS अफसरों की संपत्ति…
प्रशांत कुमार, डीजीपी (बैच: 1990)
कुल संपत्तिः 1
डीजीपी के नाम से केवल एक संपत्ति नोएडा में फ्लैट के रूप में है. इसे उन्होंने 2006 में 20 लाख रुपये में खरीदा था.
पीवी रामाशास्त्री, डीजी जेल (बैच- 1989)
कुल संपत्तिः 0
कोई प्रॉपर्टी नहीं है.
अमिताभ यश, एडीजी, कानून व्यवस्था (बैच- 1996)
कुल संपत्ति-5
बिहार में पुश्तैनी घर और जमीन, लखनऊ में एक घर व दो जगह जमीन इनके व इनकी पत्नी रेनू सिंह के नाम है. रेनू भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं.
राजीव कृष्ण, डीजी विजलेंस व चेयरमैन भर्ती बोर्ड (बैच: 1991)
कुल संपत्तिः 3
लखनऊ में घर, नोएडा में प्लॉट और बिजनौर में एग्रीकल्चर लैंड.
सुजीत पांडेय, एडीजी, पीएसी (बैच- 1994)
कुल संपत्तिः 5
नोएडा में फ्लैट, नोएडा में 20000 वर्गफीट आफिस स्पेस, लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में प्लॉट, लखनऊ के गणेश पुर में जमीन. मथुरा में जमीन इनके व इनके पत्नी के नाम दर्ज है, जिसे आधिकारिक तौर पर इन्होंने घोषित किया है.