कौन हैं बलिया के समाजसेवी विनोद सिंह…जो खुद गरीबी से जूझे…आज गरीबों के लिए बनवा रहे मकान!

0
कौन हैं बलिया के समाजसेवी विनोद सिंह…जो खुद गरीबी से जूझे…आज गरीबों के लिए बनवा रहे मकान!


Last Updated:

Ballia News: आज हम बलिया के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी चर्चाओं में हैं. इसकी वजह है उनके द्वारा टीन शेड में रह रहे दलित परिवार के लिए घर बनवाना, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में कौन हैं ये शख…और पढ़ें

X

समाजसेवी का बड़ा कदम 

हाइलाइट्स

  • विनोद सिंह बलिया के समाजसेवी हैं
  • दलित परिवार के लिए घर बनवा रहे हैं
  • गरीब परिवार को टीन शेड से मुक्ति मिलेगी

बलिया: गरीब और गरीबी क्या होती है यह वही जानता है, जिसने गरीबी को झेली हो, गरीबों के दुख को भी वही समझ सकता है, जिसने गरीबी का सामना किया हो. ऐसे में आज हम आपको बलिया के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी चर्चा में हैं, जिसकी वजह है कि इस शख्स ने पहले खुद परेशानियों को झेला है और आज जब उनका व्यवसाय काफी बड़ा हो चुका है, तो वह अब खुद गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए हैं.

आपको बता दें यह शख्स बलिया के रहने वाले विनोद कुमार सिंह हैं, जिन्होंने दलित परिवार के लिए एक बड़ा कदम उठाया हैं. ये दलित परिवार के लिए आवास बनवा रहे हैं. ऐसे में इनकी चर्चा जिले के कोने-कोने में होने लगी है. बता दें, यह परिवार एक टीन शेड में जीवन यापन कर रहा था. इसी परिवार के बुजुर्ग महिला के बार-बार कहने पर समाजसेवी विनोद सिंह ने यह कदम उठाया है.

गरीबी से जूझे आज बने गरीबों के मसीहा
जनपद के आदर्श नगर पंचायत बैरिया निवासी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, वह एक गरीब परिवार में जन्म लिए थे, फिर वह अपना गांव छोड़कर लखनऊ चले गए. गांव छोड़ने के बाद कामयाबी हासिल हुई. अब काफी संघर्ष के बाद स्थिति बदल चुकी है. इस दौरान जानकारी मिलने पर गरीबों की सहायता कर रहा हूं और अब एक दलित परिवार के घर की नींव रखी है.आगे विनोद कुमार सिंह ने बताया, कि यह वृद्ध महिला कई बार उनसे एक मकान बनाने की मांग कर रही थी. बैरिया तहसील अंतर्गत जगदेवा गांव में रहने वाले इस दलित परिवार के पास अब तक अपना घर नहीं था.

टीन शेड में रहने को मजबूर दलित परिवार
वहीं, इस परिवार का कहना है कि तमाम लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल गया, लेकिन वे किसी कारणवश वंचित रह गया. आरोप है कि इस गरीब परिवार से आवास के लिए पैसे मांगे जा रहे थे. वहीं, झोपड़ी में रहते हुए अंत में प्रभादेवी ने विनोद सिंह से आवास की गुहार लगाई. इसके बाद विनोद ने इस दलित परिवार को मकान देने का वादा किया था.

घर बनने की तैयारी जोरों पर
विनोद अपने वादे के मुताबिक, दलित प्रभादेवी के घर का भूमि पूजन भी कर चुके हैं. विनोद सिंह ने बताया, कि लगभग ढाई लाख रुपए की लागत से दलित परिवार के लिए वह घर बना रहे हैं. जल्द ही घर तैयार हो जाएगा. इस गरीब परिवार को टीन शेड के घर से मुक्ति मिल जाएगी. प्रभादेवी के नाती उमेश कुमार का कहना है कि, आज का दिन उनके लिए विशेष है. उनका घर बन रहा है. अब तमाम समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाएगी.

homeuttar-pradesh

कौन हैं बलिया के समाजसेवी विनोद सिंह…जो गरीबों के लिए बनवा रहे मकान!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *