मुख्तार अंसारी की पत्नी की फजीहत, जारी हो गया आजीवन वारंट, अब जब तक…

0
मुख्तार अंसारी की पत्नी की फजीहत, जारी हो गया आजीवन वारंट, अब जब तक…


Last Updated:

Mukhtar Ansari Wife: गाजीपुर और मऊ जिले की पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसां अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया है, जो कई सालों से फरार चल रही हैं.

मुख्तार अंसारी की पत्नी की बढ़ी मुश्किलें.

अभिषेक राय/मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट पर दशकों तक कब्जा जमाएं बैठे रहे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी को मऊ जिले की कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी कर दिया है. यह वारंट अफशा अंसारी की गिरफ्तारी या फिर उसकी मौत होने तक प्रभावी रहेगा. क्योंकि अफशा अंसारी माफिया मुख्तार की मौत के बाद से फरार चल रही है. दरअसल मऊ कोर्ट पहले ही पचास हजार का इनाम और लुक आउट नोटिस जारी कर चुका है. अफशा अंसारी के बारे में जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोर्ट ने फिर से वारंट जारी कर दिया है, जिससे अंसारी खेमें में हलचल मच गई है.

क्या है अफशा अंसारी का पूरा मामला
माफिया मुख्तार अंसारी की बीबी अफसा अंसारी पर कोर्ट से पचास हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है. इनके पांच सालों पर भी पचास-पचास हजार का इनाम घोषित है. जमीन कब्जा करने के मामले में गैंगस्टर जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुख्तार की गैर मौजूदगी में गैंग का संचालन खुद अफशा अंसारी करती है. साल 2020 में मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में रैनी गांव में बना एफसीआई गोदमा की बौंडी वाल को जिलाधिकारी के आदेश पर 2021में ध्वस्त करने का काम किया गया था.

आरोप था की जिस जमीन पर बाउंड्री वाल को बनाया गया है उस जमीन का कुछ हिस्सा ग्राम समाज का हैं और कुछ हिस्सा दलित समाज के लोगों का है. मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने एक्शन लिया और गैंगस्टर के तहत करवाई करते हुए माफिया की पत्नी पर पचास हजार का इनाम घोषित करते हुए बाउंड्री वाल को ध्वस्त करा दिया.

क्या है लुक आउट नोटिस जो माफिया की पत्नी पर जारी हुआ था
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी अंसारी की गैर मौजूदगी में पूरे गैंग का संचालन करती थी. कोर्ट पहले ही गैंगस्टर एक्ट के पचास हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुका था. जिसका मतलब है की अफशा अंसारी जहां भी दिख जाएं, उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए लेकिन अफसशा अंसारी लगातार फरार चल रही हैं.

कोर्ट से स्थाई वारंट जारी
मऊ सीजेएम कोर्ट ने आज एक बार फिर स्थाई वारंट जारी कर दिया है, जिससे पूरे अंसारी खेमें की नीद उड़ गई है. दरअसल कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए कहा है यह वारंट तब तक प्रभावी रहेगा जब तक वह गिरफ्तार नहीं हो जाती है या फिर उनकी मौत नही हो जाती है तब तक यह प्रभावी रहेगा. बता दें कि बुधवार को ही यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी को भगोड़ा घोषित कर दिया है. मुख्तार अंसारी की मौत से पहले ही अफशां अंसारी फरार चल रही है. अब पुलिस ने अफशां अंसारी को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल करते हुए उसके ऊपर इनाम रखा है.

भगोड़ा घोषित हुईं अफशा अंसारी
गाजीपुर और मऊ जिले की पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया है, जो कई सालों से फरार चल रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाजीपुर पुलिस ने जिले के 29 इनामी अपराधियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अफशा अंसारी का नाम सबसे ऊपर है. गाजीपुर और मऊ दोनों जिले की पुलिस ने अफशा अंसारी के ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी रखा है.

homeuttar-pradesh

मुख्तार अंसारी की पत्नी की फजीहत, जारी हो गया आजीवन वारंट, अब जब तक…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *