किसान इस यंत्र का 90% अनुदान पर करें खरादीरी, आमदनी हो जाएगी दोगुनी

0
किसान इस यंत्र का 90% अनुदान पर करें खरादीरी, आमदनी हो जाएगी दोगुनी


Last Updated:

Agricultural News: यूपी में अमेठी के किसान माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत टपक फवारा ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र लगाकर पानी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इस यंत्र पर 40% से 90% तक अनुदान सरकार की तरफ से दिया…और पढ़ें

X

 पानी की बचत करने वाला यंत्र 

हाइलाइट्स

  • किसान टपक फवारा ड्रिप स्प्रिंकलर से पानी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
  • इस यंत्र पर 40% से 90% तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है.
  • कम पानी में भी फसलें तैयार कर किसान बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

अमेठी: चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दी का मौसम, किसानों को हर फसल में पानी की समस्या होती है. ऐसे में किसान नायाब तरीके खोजते हैं, जिससे फसलों में पानी कम लगे और उनकी फसल अच्छे तरीके से तैयार हो. साथ ही किसानों को फसलों में रोग और समस्याओं का सामना न करना पड़े. ऐसे में किसान इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए किसान सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से नि:शुल्क है और किसानों को इस योजना में फायदा भी होगा.

जानें कैसे करता है पानी की बचत

किसानो की पानी की समस्या को खत्म करने और पानी की बचत के लिए लगने वाले इस यंत्र का लाभ ले सकते हैं. जी हां! किसान माइक्रो इरिगेशन योजना के अंतर्गत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के अलावा टपक फवारा ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र अपने खेतों में लगवा सकते हैं. इस यंत्र पर 40% से लेकर 90% तक का अनुदान किसानों को दिया जाता है. किसानों को इस यंत्र में छूट इसलिए दी जाती है कि उनकी फसलों में किसी भी प्रकार की समस्या पानी से ना हो. यह यंत्र खास तरीके से काम करता है और पानी की बचत भी करता है.

किसानों को होगा बंपर मुनाफा

अमेठी जिला उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस यंत्र पर सरकार की तरफ से अनुदान दिया जा रहा है. किसान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन कर सकते हैं. इस यंत्र के लग जाने से किसानों के खेतों में लगने वाली फसलों की जड़ों तक पानी जाता है. इससे आसपास खरपतवार नहीं आते हैं, जिससे किसानों को कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन मिलता है.

कम पानी में तैयार होती है फसल

उन्होंने कहा कि कई किसान इस यंत्र को अपने खेतों में लगाकर फायदा भी कमा रहे हैं. उनके पानी की बचत हो रही है. वहीं, ज्यादा पानी वाली फसल भी कम पानी में तैयार हो रही है और जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इसका लाभ लेने के लिए किसान फटाफट आवेदन कर सकते हैं.

homeagriculture

किसान इस यंत्र का 90% अनुदान पर करें खरादीरी, आमदनी हो जाएगी दोगुनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *