प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी! फिर जो हाल हुआ? उसे कहते है तालिबानी सज़ा

0
प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी! फिर जो हाल हुआ? उसे कहते है तालिबानी सज़ा


Last Updated:

यूपी के बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके मझवा बनकट में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की गई और तरह तरह की यातनाएं दी गयी. बताया जा रहा है कि मुबारक नाम का युवक देर रात अपनी महिला प्रेमिका से मिलने पहुँचा था

X

प्रेमी को बांधकर लोगों ने दी तालिबानी सज़ा!

हाइलाइट्स

  • मुबारक को रस्सी से बांधकर पीटा गया.
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी.

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके मझवा बनकट में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की गई और तरह तरह की यातनाएं दी गयी. बताया जा रहा है कि मुबारक नाम का युवक देर रात अपनी महिला प्रेमिका से मिलने पहुँचा था. इस बात की भनक लगते ही परिवार के लोग जाग गए और युवक को पकड़कर रस्सी से बांध कर पीटने लगे.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

युवक की पिटाई का वीडियो 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी.

युवक को यातनाएं देते दिखे लोग

बीते दिन पहले वायरल वीडियो में कुछ तालिबानी सजा की तरह बहराइच में भी नजारा देखने को मिला है, जिसमें एक युवक को कुछ लोग रस्सी से बांधकर यातनाएं देने के साथ-साथ कुत्ते से कटवाने की बात भी बोल रहे हैं, जो कानूनन अपराध भी है. भारत में अगर कोई अपराध करता है, तो उसकी सजा देने के लिए कानून व्यवस्था बनाई गई है. अगर आप खुद से कानून अपने हाथ में लेते हैं या सजा देते हैं, तो यह तालिबानी सजा के तर्ज पर आता है और आप इसके लिए गुनाहगार ठहराए जाते हैं और आपको सजा भी हो सकती है. अगर कोई अपराध करते हुए नजर आता है तो इसके लिए आप पुलिस को सूचना देंगे. इसके बाद पुलिस अपराधी के अपराध के हिसाब से कोर्ट का सहारा से सजा देगी.

homecrime

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी! फिर जो हाल हुआ? उसे कहते है तालिबानी सज़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *